मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मोहम्मद सिराज का कीर्तिमान, भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने

सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत के लिए 19.3 ओवर गेंदबाजी की और 70 रन देकर छह विकेट लिए। इसके साथ ही सिराज ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुक्रवार (4 जुलाई) को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए टेस्ट मैच की एक पारी में छह विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया। सिराज ने यह उपलब्धि बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 70 रन देकर छह इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन भेज कर हासिल की।

भारत के लिए कुछ 8 गेंदबाजों ने एक पारी में 6 या उससे इंग्लिश बल्लेबाजों को इंग्लैंड में आउट किया है। इस लिस्ट में अब सिराज भी शामिल हो गए हैं। इशांत शर्मा, अमर सिंह, भगवत चंद्रशेखर, चेतन शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, दिलीप दोशी, बिशन सिंह बेदी और अब मोहम्मद सिराज ने ये कारनामा किया।

वहीं, सात भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका में छह विकेट लिए हैं, जिनमें शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जवागल श्रीनाथ, रविंद्र जडेजा और सिराज शामिल हैं। इन दोनों सूची में सिराज एकमात्र ऐसा गेंदबाज हैं, जो दोनों स्थानों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

सिराज ने चटकाए 6 विकेट

बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे सिराज ने गुरुवार (3 जुलाई) को आठवें ओवर की पहली गेंद पर जैक क्रॉली को 19 रन पर आउट कर अपने विकेट खाते की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तीसरे दिन के खेल के पहले सत्र में जो रूट (22) और बेन स्टोक्स (0) को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा। दोनों ही बल्लेबाजों को ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग में शानदार कैच लपके।

407 रनों पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड

हालांकि, इंग्लैंड की पारी में हैरी ब्रूक (158) और जेमी स्मिथ (184*) ने छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी करके भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं। लेकिन तीसरे सत्र में आकाश दीप ने ब्रूक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद सिराज ने बचे हुए बल्लेबाजों— ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर को शून्य पर आउट कर इंग्लैंड की पहली पारी 89.3 ओवर में 407 रनों पर समाप्त कर दी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए