मोहम्मद अजरुद्दीन अपने बेटे असदुद्दीन के साथ (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे की राजनीति में एंट्री, 11 दिनों का रहा था क्रिकेट करियर; अब इस पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन ने राजनीति में कदम रखते हुए तेलंगाना कांग्रेस के महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने अपने पिता और राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर जनता की सेवा का संकल्प लिया है।

उज्जवल सिन्हा

हैदराबाद: भारत के पूर्व क्रिकेटर और मुरादाबाद से पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन ने अब राजनीति में कदम रख लिया है। हाल में अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन को तेलंगाना कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है। इस नई भूमिका को लेकर असदुद्दीन ने कहा है कि वह राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें अपने पिता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रेरणा मिली है।

35 वर्षीय असदुद्दीन ने कभी हैदराबाद कोल्ट्स इलेवन और गोवा जैसी टीमों के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला था। अब वो राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करना चाहता हूं। अगर मेरे काम से लोगों की जिंदगी में कुछ सकारात्मक बदलाव आता है, तो मुझे बेहद संतोष मिलेगा।

अपने पिता और राहुल गांधी को बताया प्रेरणास्त्रोत

अपनी नई जिम्मेदारी को असदुद्दीन ने एक महत्वपूर्ण अवसर बताया और कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने राहुल गांधी की संघर्षशीलता और सामाजिक न्याय के लिए उनकी प्रतिबद्धता की भी सराहना की। राजनीति में अपने पिता अजहरुद्दीन को भी असदुद्दीन ने प्रेरणा का स्रोत बताया।

असदुद्दीन ने क्यों छोड़ा क्रिकेट?

अजहरुद्दीन ने 2023 में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जुबली हिल्स सीट से किस्मत आजमाई थी, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। जब असदुद्दीन से पूछा गया कि उन्होंने क्रिकेट को क्यों अलविदा कहा। तो उन्होंने बताया कि खिलाड़ी का करियर सीमित होता है। समय और परिस्थितियों की बड़ी भूमिका होती है। मुझे लगा कि क्रिकेट का मेरा अध्याय पूरा हो चुका है और अब मैं किसी नई दिशा में अपनी ऊर्जा लगाना चाहता हूं।

11 दिन का ही रहा था क्रिकेट करियर

मोहम्मद असदुद्दीन का क्रिकेट करियर महज 11 दिनों तक ही चला था। वो केवल दो प्रथम श्रेणी मुकाबले ही खेल पाए। हालांकि असदुद्दीन एक सफल वकील है और उनके पास लाखों की संपत्ति है।

अजहरुद्दीन ने भी दी बधाई

सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा के पति असदुद्दीन की नियुक्ति पर उनके पिता अजहरुद्दीन ने भी खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मैंने असद को लोगों के लिए काम करते देखा है। उनकी ईमानदारी, सेवा का जज़्बा और समर्पण सराहनीय है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह इसी तरह जनता से जुड़े रहेंगे और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मेहनत करेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 9 जून को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 27 उपाध्यक्षों और 69 महासचिवों की नियुक्ति की थी, जो नए प्रदेश अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ के कार्यभार संभालने के बाद से लंबित थी।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?