चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

17 साल बाद चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अब IPL से संन्यास लेंगे ये 3 दिग्गज?

आईपीएल 2025 में इन तीनों खिलाड़ियों ने निराशानजक प्रदर्शन किया था। माना जा रहा है कि अब ये तीनों दिग्गज आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

आईपीएल का 18वां संस्करण पूरा हो चुका है। इस दौरान आईपीएल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रूप में नया चैंपियन मिला। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी में कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में उसने पंजाब किंग्स को 6 रन से मात दी। ऐसे में पंजाब किंग्स इस सीजन की रनर-अप टीम बनीं। इस साल आईपीएल दो महीने के करीब चला। इस दौरान कई घरेलू और विदेशी क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया।

वहीं, दुनिया की सबसे लोकप्रिय और धनी लीग का फैंस ने भरपूर लुफ्त उठाया। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भारत के कई युवा क्रिकेटरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और प्रियांश आर्या जैसे खिलाड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। वहीं, कुछ सीनियर खिलाड़ी इस सीजन में अपने रंग में नजर नहीं आए। माना जा रहा है कि शायद अगले साल के सीजन में नजर ना आए और वो आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

आर. अश्विन

आर अश्विन को इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन इस दौरान उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। कुल मिलाकर वो टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। अब अश्विन की गेंदबाजी वो धार नजर नहीं आती है। आर अश्विन की इस वक्त 39 साल के हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब वो जल्द आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने हाल में हाल में वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वहीं, आईपीएल 2025 में उन्होंने निराशानजक प्रदर्शन किया है। इस साल वो पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे। लेकिन बीच में चोटिल होने की वजह से सीजन से बाहर हो गए। कुछ सालों से आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा हैं। अगर उन्हें पंजाब किंग्स रिलीज करती है, तो अगले साल उन्हें कोई भी टीम शामिल नहीं करेगी। बेंगलुरु भगदड़ पर BCCI के सचिव का बयान आया सामने, बोले- कहीं न कहीं चूक…

मोईन अली

मोईन अली आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। आईपीएल 2025 में केकेआर के लिए उन्होंने 2 पारियों में सिर्फ 5 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में 6 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन से टीम को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। वो दिन दूर नहीं, जब मोईन अली आईपीएल को अलविदा कह दे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन