मिताली राज (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मिताली राज ने भारतीय महिला टीम को दिया गुरुमंत्र, अगर ये काम किया को वर्ल्ड कप होगा अपना

Mithali Raj reveals the key for India to win first World Cup: मिताली राज ने भारतीय महिला टीम को वर्ल्ड कप से पहले गुरुमंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि छोटे मौके का फायदा उठाकर ही मुकाबला जीत सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

Mithali Raj reveals the key for India to win first World Cup: भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान और सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी मिताली राज ने कहा कि भारत में होने वाले महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अहम मौकों पर फायदा उठाकर मुकाबले को अपने पक्ष में करके पहला खिताब जीत सकती है।

पूर्व कप्तान मिताली राज का मानना है कि अगर भारत आगामी महिला एकदिवसीय विश्व कप में बड़े मैचों के दौरान अहम मौकों का फायदा उठाकर लय अपने पक्ष में कर ले तो वह लंबे समय से चले आ रहे खिताब के सूखे को खत्म कर सकता है। मेजबान भारत अगले महीने होने वाले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। भारतीय टीम अपने पहले विश्व खिताब की तलाश में है क्योंकि वह 50 ओवर के प्रारूप के फाइनल में दो बार चूक चुकी है।

आईसीसी के मिताली राज ने क्या कहा?

मिताली ने ‘आईसीसी डिजिटल' से कहा कि मुझे लगता है कि भारत को बड़े मैचों के दौरान उन छोटे मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है। यही वह संतुलन है जो दावेदार टीमों के बीच है। वे उन मौकों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने और लय को अपने पक्ष में करने की कोशिश करती हैं और भारत को उन मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है।

भारतीय टीम दो बार फाइनल में पहुंची है

वर्ष 2005 और 2017 में भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने वाली मिताली का मानना है कि खिताब जीतने से देश में महिला क्रिकेट पर एक क्रांतिकारी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी बात होगी। मेरा मतलब है कि यह एक ऐसी चीज है जिसे सभी खिलाड़ी, चाहे कोई भी बल्ला उठाए, जो भी देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हो, विश्व कप जीतना चाहेगा क्योंकि अभी तक भारत ने ऐसा नहीं किया है।

युवा तेज गेंदबाजों पर है भरोसा

मिताली ने कहा कि हां, हम दो बार करीब पहुंचे हैं लेकिन अभी तक कप नहीं जीत पाए हैं। घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतना बहुत अच्छा होगा क्योंकि यह बिल्कुल अलग मंच है। भारत के हाल के सीमित ओवरों के इंग्लैंड दौरे में युवा क्रांति गौड़ और श्री चरणी ने अपनी छाप छोड़ी और टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय तथा एकदिवसीय दोनों सीरीज जीतीं।

मिताली 22 साल की तेज गेंदबाज क्रांति से विशेष रूप से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैं इंग्लैंड में क्रांति गौड़ की प्रतिभा से काफी प्रभावित थी। वह डब्ल्यूपीएल (महिला प्रीमियर लीग) खेल चुकी हैं लेकिन उसके पास उतना अनुभव नहीं है। लेकिन एक तेज गेंदबाज के रूप में वह जिस दृढ़ता से लगातार प्रयास और विकेट लेने की कोशिश करती है वह प्रभावशाली है और उसने (इंग्लैंड में) छह विकेट भी लिए हैं इसलिए मैं उन्हें घरेलू विश्व कप में खेलते हुए देखना पसंद करूंगी। महिला विश्व कप 30 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसमें भारत अपने अभियान की शुरुआत सह मेजबान श्रीलंका के खिलाफ करेगा। (भाषा इनपुट के साथ) 

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

JSSC ऑफिस में CID की बड़ी रेड! सचिव से हुई पूछताछ, CGL परीक्षा में धांधली की जांच तेज

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें