मिचेल स्टार्क (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

AUS vs ENG: मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने

Mitchell Starc in WTC: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 200 विकेट पूरा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Mitchell Starc Create History: मिचेल स्टार्क ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज 2025-26 सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी में 12.5 ओवर में 58 रन देकर 7 विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में अब तक 3 विकेट लेकर मैच में अपने 10 विकेट पूरे कर लिए हैं।

स्टार्क ने इस मैच में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। सीरीज के पहले ही मुकाबले में 10 विकेट पूरे करने से पहले, उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

मैच शुरू होने से पहले स्टार्क WTC में 191 विकेट लिए हुए थे। इंग्लैंड की दूसरी पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने जो रूट को बोल्ड कर WTC करियर का 200वां विकेट हासिल किया। रूट पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे और दूसरी पारी में भी स्टार्क के सामने टिक नहीं पाए, सिर्फ 11 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई

WTC में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के ही स्पिनर नाथन लियोन (219 विकेट) के नाम हैं, जबकि पैट कमिंस (215 विकेट) दूसरे स्थान पर हैं। स्टार्क अब इस एलीट लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया 54* 219* 8/64
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 51 215 6/28
मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 50* 201* 7/58
रविचंद्रन अश्विन भारत 41 195 7/71
जसप्रीत बुमराह भारत 42* 184* 6/27

दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क ने शुरुआत से ही इंग्लिश बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने पहले ओवर में ज़ैक क्रॉली को कैच एंड बोल्ड कर अपना खाता खोला। क्रॉली पहली पारी की तरह इस बार भी बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद स्टार्क ने जो रूट और फिर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को आउट करके इंग्लैंड की कमर तोड़ दी।

स्टोक्स को दूसरे दिन के दूसरे सेशन में स्टीव स्मिथ ने 25वें ओवर की चौथी गेंद पर कैच किया। पहली पारी में 5 विकेट झटकने वाले स्टोक्स बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 11 गेंदों पर केवल 2 रन बनाकर लौट गए। स्टार्क के इस प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया टीम जीत की ओर अग्रसर है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन बनाने है। उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करेगा।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान