मिचेल मार्श (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, IPL 2025 में शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बने

मिचेल मार्श ने आईपीएल में पहला शतक जड़ा। उन्होंने यह कारनामा 56 गेंदों में किया। मिचेल मार्श 117 रन बनाकर आउट हुए। वो इस दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए।

उज्जवल सिन्हा

अहमदाबाद: आईपीएल 2025 के 64वें मुकालबे में लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ बल्लेबाज मिचेल मार्श ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर एक इतिहास रच दिया। उन्होंने इस लीग में अपना पहला शतक बनाया। वो इस सीजन में शतक बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बने। ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।

मिचेल मार्श ने 56 गेंदों पर 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने सभी गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा। मिचेल मार्श ने 17वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। 16.5 ओवर में अरशद खान की गेंद पर सिंगल लेकर अपने शतक पूरा किया। वो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। मिचेल मार्श ने 64 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली।

लखनऊ के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

लखनऊ के लिए शतकीय पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। लखनऊ के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाया था। क्विंटन डी कॉक ने केकेआर के खिलाफ 140 रनों की पारी खेली थी। वहीं उसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने चेन्नई के खिलाफ 124 रनों का पारी खेली। आज 117 रन बनाकर मिचेल मार्श तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

आईपीएल में LSG के लिए शतक बनाने वाले बल्लेबाज

140* - क्विंटन डी कॉक बनाम केकेआर, 2022 124* - मार्कस स्टोइनिस बनाम सीएसके, 2024 117 - मिशेल मार्श बनाम जीटी, 2025* 103* - केएल राहुल बनाम एमआई, 2022 103* - केएल राहुल बनाम एमआई, 2022

इसके साथ ही वो एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का मारने के मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। मिचेल मार्श ने इस सीजन में 33 छक्के जड़े हैं। उनसे आगे केवल निकोलस पूरन ही हैं। जिन्होंने पिछले साल 36 छक्के और इस साल 40 छक्के लगाए हैं।

एक सीजन में LSG के लिए सबसे ज़्यादा छक्के

40* - निकोलस पूरन (2025) 36 - निकोलस पूरन (2024) 33* - मिशेल मार्श (2025) 30 - केएल राहुल (2022)

आईपीएल में मार्श ब्रदर्स का ऐतिहासिक कारनामा

आईपीएल इतिहास में पहली बार दो सगे भाई शॉन मार्श और मिचेल मार्श ने शतक जड़कर खास उपलब्धि हासिल की है। शॉन मार्श ने आईपीएल 2008 में शतक लगाकर ऑरेंज कैप जीती थी। अब 17 साल बाद मिचेल मार्श ने भी शतक जड़ते हुए इस उपलब्धि को दोहराया है।इस तरह, मार्श ब्रदर्स आईपीएल में शतक लगाने वाली पहली भाई-भाई की जोड़ी बन गए हैं।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा