मिचेल मार्श (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

'मुझे लगता है मैं कप्तान...', टी20 सीरीज में भारत से मिली हार के बाद मिचेल मार्श का बड़ा बयान

Mitchell Marsh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है। इस सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हारा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श का बयान सामने आया है।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2026: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को ब्रिसबेन में खेला गया टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने की वजह से 5 टी20 मैचों की सीरीज भारत ने 2-1 से जीती। मैच के बाद हुए प्रेजेंटेशन में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टी20 विश्व कप 2026 में कप्तानी को लेकर अहम बयान दिया।

मुझे लगता है, मैं ही कप्तान रहूंगा- मिचेल मार्श

प्रेजेंटेशन के दौरान मिचेल मार्श से पूछा गया कि टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कौन करेगा और क्या पैट कमिंस भी कप्तानी के दावेदार हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए मार्श ने कहा कि मुझे लगता है, मैं ही कप्तान रहूंगा। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 विश्व कप 2024 मिचेल मार्श की कप्तानी में खेला था। ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। भारत के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में हार के बाद मार्श की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अपने जवाब से उन्होंने आत्मविश्वास दिखाया कि भारत और श्रीलंका में आयोजित अगले टी20 विश्व कप में भी वही ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे।

पैट कमिंस की कप्तानी में जीता था विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब

पैट कमिंस ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2023 में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप का खिताब दिलाया था। दोनों मौकों पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। इसके बाद टी20 विश्व कप में कमिंस को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी न देना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं द्वारा लिया गया हैरानी भरा फैसला था। देखना होगा कि कमिंस खिलाड़ी के रूप में अगले टी20 विश्व कप का हिस्सा बनते हैं या नहीं।

भारत के खिलाफ मिली टी20 सीरीज में हार के बावजूद मिचेल मार्श ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्श के टी20 करियर पर नजर डालें तो 34 साल के इस खिलाड़ी ने 81 टी20 मैचों में 1 शतक और 11 अर्धशतक लगाते हुए 2,083 रन बनाए हैं। वहीं 17 विकेट भी ले चुके हैं। आईपीएल खेलने की वजह से मार्श को भारतीय पिचों का बेहतर अनुभव है जो टी20 विश्व कप में उनके और ऑस्ट्रेलिया के काम आ सकता है।

IANS इनपुट के साथ

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट