युजवेंद्र चहल (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पंजाब को फाइनल में पहुंचा कर रहेंगे चहल, मुंबई के खिलाफ खेलने के लिए इंजेक्शन लेने को तैयार!

युजवेंद्र चहल पिछले तीन मैचों से पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 से बाहर हैं। लेकिन, उन्होंने इंजेक्शन लेने का और हर हाल में मुंबई के खिलाफ खेलने का बड़ा फैसला लिया है।

मृणाल पाठक

अहमदाबाद: आईपीएल 2025 का क्वालीफायर 2 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज 1 जून को खेला जाना है। यह अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यह मैच दोनों ही टीम के लिए करो या मरो जैसा है। इस मैच को हारते ही ट्रॉफी जीतने का सपना टूट जाएगा। इसलिए पंजाब के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मुंबई के खिलाफ खेलने के लिए इंजेक्शन लेने का बड़ा फैसला लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चहल ने हर हाल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने की इच्छा जताई है। इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। यहां तक ​​कि उंगली की चोट से जूझ रहे चहल ने जरूरत पड़ने पर इंजेक्शन लेने के बाद भी मैदान पर उतरने और पूरा मैच खेलने का फैसला किया है।

युजवेंद्र चहल उंगली की चोट के कारण पिछले तीन मैचों से पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 से बाहर हैं। जिसका असर टीम पर देखने को मिला। उन्होंने आईपीएल 2025 में आखिरी मैच 18 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। वह मुल्लांपुर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ क्वालीफायर 1 में भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अब राहत की बात यह है कि उन्होंने फिट होने के संकेत दिए हैं।

चहल प्रैक्टिस के दौरान मैदान पर नजर आए हैं। वह नेट्स में कुछ ओवर भी फेंकते दिखे हैं। साथ ही वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मैच के दौरान चहल की उंगली में कुछ परेशानी होती है, तो भी वह खेलने के लिए तैयार हैं। वह अपने दर्द को मैनेज करने के लिए इंजेक्शन लेने और पूरा मैच खेलने के लिए भी तैयार हैं।

टीम के एक सूत्र ने कहा कि चहल इस महत्वपूर्ण मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं और अपनी टीम को फाइनल में ले जाने के लिए हर कीमत पर योगदान देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। युजवेंद्र चहल इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक रहे हैं। 12 मैचों में उन्होंने 25.28 की औसत और 9.56 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब