Quinton de Kock played an unbeaten innings of 112 runs against PBKS. 
क्रिकेट

MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डीकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी

IPL 2026: वानखेड़े में पंजाब के सामने मुंबई इंडियंस ने 196 रन का टारगेट खड़ा किया। मुबंई के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 60 गेंद पर 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

MI vs PBKS 24th Match of IPL 2026 1st Inning Highlight: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए और पंजाब किंग्स के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा। शुरुआती झटकों के बावजूद मुंबई ने अंत में शानदार वापसी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया।

क्विंटन डी कॉक का शानदार शतक

मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 60 गेंदों पर 186 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 112 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े, जिससे टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकी। उनके अलावा युवा बल्लेबाज नमन धीर ने भी अहम योगदान देते हुए 31 गेंदों में 50 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अंत में तिलक वर्मा ने 3 गेंदों पर 8 रन बनाकर टीम के स्कोर को और आगे बढ़ाया।

अर्शदीप सिंह ने झटके तीन विकेट

पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने मैच की शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस को बड़े झटके दिए। अपने दूसरे ओवर में अर्शदीप ने रयान रिकल्टन (2) और सूर्यकुमार यादव (0) को आउट कर मुंबई को दबाव में डाल दिया। इसके अलावा मार्को यानसेन और शशांक सिंह ने भी 1-1 विकेट लेकर टीम को संतुलन में बनाए रखा। अर्शदीप की घातक गेंदबाजी ने शुरुआती ओवरों में पंजाब को बढ़त दिलाई।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टाइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट