Mumbai Indians Vs Delhi Capitals Live Scorecard WPL 2026:महिला प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला शनिवार को नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 195 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम दबाव में बिखर गई और 145 रन पर ऑल आउट हो गई।
WPL 2026 के तीसरे मुकाबले में शनिवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर दमदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष करती नजर आई और 145 रनों पर सिमट गई, जिससे मुंबई इंडियंस ने यह मैच 50 रनों से अपने नाम कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स को 42 गेंदों में 105 रनों की जरूरत है। हेनरी और स्नेह राणा मैदान पर मौजूद है। वहीं मुंबई को जीतने के लिए 4 विकेट की जरूरत है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 ओवर में 61 रन बनाए। हालांकि, इस दौरान 5 विकेट गंवा दिए। अब जीत के लिए 66 गेंदों में 135 रन और बनाना है। निकी प्रसाद और चिनेली हेनरी बैटिंग कर रही है।
दिल्ली कैपिटल्स को एक ओवर में दो झटके लगे हैं। पहले शेफाली वर्मा और फिर लौरा वुलफॉर्ट आउट हो गई। दोनों को कैरी ने बोल्ड किया। इसके साथ ही मुंबई ने पावरप्ले के दौरान ही अपनी पकड़ बना ली है।
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा है। लिजेल ली 10 रन बनाकर आउट हो गई। 15 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। अब बल्लेबाजी करने लौरा वुलफॉर्ट आई हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 74 रनों की पारी खेली। वहीं नट साइवर-ब्रंट ने 42 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। उसके आलावा कैरी ने 21 और कमालिनी ने 16 रन बनाए। दिल्ली के लिए नंदनी ने 2, श्रीचरणी ने 1 और हेनरी ने 1 विकेट चटकाए।
हरमनप्रीत कौर ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। अब हरमनप्रीत कौर बाकी बचे ओवरों में बड़े हिट लगाकर बड़ा टोटल बनाने को देखेगी।
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका नट साइवर-ब्रंट के रूप में लगा। 70 रन बनाकर साइवर ब्रंट आउट हो गए। 117 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। श्रीचरणी को यह विकेट मिला।
मुंबई टीम को दूसरा झटका जी कमालिनी के रूप में लगा। कमालिनी 16 रन बनाकर 51 के स्कोर पर आउट हो गई है। अब बल्लेबाजी करने हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आईं है।
मुंबई इंडियंस ने पहले पावरप्ले में 43 रन बनाए। कमालिनी ने 8 और नट साइवर ब्रंट ने 32 रन बनाए। वहीं अमेलिया केर के रूप में एक झटका लगा है।
मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट 2 के स्कोर पर गिर गया। अमेलिया केर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। चिनले हेनरी ने केर को आउट किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर मात दी। बेंगलुरु ने तीन विकेट से मैच जीता। वहीं दिल्ली अपना पहला मैच खेलने उतरेगी।
शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), मारिज़ैन काप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा
अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता
डब्ल्यूपीएल के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के लिए पहली बार कप्तानी करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीता।