GT vs MI 1st Inning Highlight IPL 2026, 27th Match: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि मुंबई इंडियंस ने दो नए खिलाड़ियों दानिश मालेवर और कृष भगत को डेब्यू का मौका दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और गुजरात को 200 रनों का लक्ष्य दिया।
मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में 103 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 224.44 का रहा। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
तिलक वर्मा के अलावा नमन धीर ने भी अहम भूमिका निभाई और 32 गेंदों पर 45 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने 15-15 रन का योगदान दिया। हालांकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन तिलक की शानदार पारी के दम पर टीम 199 तक पहुंचने में सफल रही।
गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला। गेंदबाजों ने बीच-बीच में विकेट निकालकर मुंबई को 200 के पार जाने से रोका।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।
मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।
ये भी पढ़ें: मैदान पर अय्यर की अजीब मांग! LSG के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस को अचानक चाहिए था जूता, देखें वीडियो
गुजरात टाइटंस लगातार तीन जीत के बाद चौथी जीत की तलाश में है, जबकि मुंबई इंडियंस हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी। रोहित शर्मा चोट के कारण इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं, जिससे टीम संयोजन पर असर पड़ा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि गुजरात इस लक्ष्य का पीछा कैसे करता है और मुकाबला किस दिशा में जाता है।