मेघालय के बल्लेबाज आकाश चौधरी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आकाश चौधरी ने रचा इतिहास, लगातार 8 छक्कों के साथ तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Akash Choudhary Fifty: आकाश ने इतिहास रचते हुए सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड वेन व्हाइट के नाम था।

संजय सिंह बिष्ट

Akash Choudhary: मेघालय के युवा बल्लेबाज आकाश चौधरी ने रविवार को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो अब तक कोई नहीं कर सका था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मुकाबले में मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। यह मैच सूरत के सी.के. पिथवाला ग्राउंड में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेला जा रहा था। इस पारी के साथ आकाश ने इंग्लैंड के वेन व्हाइट (12 गेंदों में फिफ्टी, 2012) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

11 गेंदों में फिफ्टी, बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

25 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज आकाश चौधरी ने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह अनोखी उपलब्धि हासिल की। जब वह क्रीज पर आए, तब मेघालय की टीम का स्कोर पहले से ही मजबूत स्थिति में था। इस वक्त क मेघालय का स्कोर 576/6 था। आकाश ने आते ही गेंदबाजों पर कहर बरपा दिया और केवल 11 गेंदों में 50 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने शानदार 8 छक्के लगाए और एक भी चौका नहीं जड़ा। उनकी यह आक्रामक पारी न सिर्फ दर्शकों के लिए रोमांचक रही, बल्कि क्रिकेट इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई।

लगातार आठ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने आकाश

आकाश चौधरी ने इस मैच में लगातार आठ छक्के जड़कर एक और अद्भुत उपलब्धि अपने नाम कर ली। इनमें से छह छक्के उन्होंने एक ही ओवर में मारे, जो गेंदबाज लिमार डाबी के खिलाफ आए। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज रवि शास्त्री के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिन्होंने 1984-85 में बड़ौदा के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़े थे।

हालांकि, आकाश इस मामले में आगे निकल गए क्योंकि वे लगातार आठ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले गैरी सोबर्स ने 1986 में ग्लेमोर्गन के खिलाफ लगातार छह छक्के जड़े थे, लेकिन आठ छक्कों की यह उपलब्धि किसी ने हासिल नहीं की थी।

मेघालय ने घोषित की पारी

आकाश की 14 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी (8 छक्के) की बदौलत मेघालय की टीम ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 628 रन बनाकर घोषित की। इस तूफानी पारी ने न सिर्फ टीम का मनोबल बढ़ाया बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी का नया अध्याय भी लिख दिया।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?