स्टुअर्ट ब्रॉड उनके पिता व मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड और बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'भारत ने ICC पर कब्जा कर लिया है...,' स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने BCCI पर लगाए गंभीर आरोप

Chris Broad on BCCI: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता व ICC के मैच रैफरी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ICC पर BCCI ने कब्जा जमा लिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Match Referee Chris Broad Said India has Take over the ICC: इंग्लैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मैच रेफरी रहे क्रिस ब्रॉड ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऐसा बयान दिया है जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने इंटरव्यू में आईसीसी और बीसीसीआई दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने दावा किया कि आज की तारीख में क्रिकेट पर राजनीति हावी हो चुकी है और भारत ने आईसीसी पर लगभग कब्जा कर लिया है। साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

भारत ने आईसीसी पर कब्जा कर लिया है- क्रिस ब्रॉड

क्रिस ब्रॉड ने अपने बयान में कहा कि विंस वॉन डेर बिजल के आईसीसी अंपायर मैनेजर पद छोड़ने के बाद संगठन में बहुत बदलाव आए। उन्होंने कहा, “जब विंस वॉन डेर बिजल इस पद पर थे, तब माहौल पेशेवर और क्रिकेट के हित में था। मगर उनके जाने के बाद चीजें बदल गईं। मैनेजमेंट कमजोर हुआ और भारत के पास सारा पैसा आ गया। अब भारत ने कई मायनों में आईसीसी पर कब्जा कर लिया है। मैं खुश हूं कि मैं अब उस भूमिका में नहीं हूं, क्योंकि अब यह सब राजनीति से ज्यादा जुड़ गया है।” ब्रॉड के मुताबिक, पहले जहां क्रिकेटिंग फैसले निष्पक्ष तरीके से लिए जाते थे, वहीं अब आईसीसी में राजनीतिक प्रभाव साफ दिखता है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि अब सब कुछ पैसे की पावर और उसके दबाव के इर्द-गिर्द घूम रहा है।

BCCI पर लगाया पक्षपात का आरोप

क्रिस ब्रॉड ने टेलीग्राफ अखबार को दिए इंटरव्यू में एक चौंकाने वाली घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक बार भारत के मैच के दौरान टीम 3-4 ओवर पीछे थी, जिस पर जुर्माना लगना तय था। लेकिन उन्हें ऊपर से फोन आया कि “भारत है, थोड़ा ढील बरतो।” ब्रॉड ने कहा, “मुझे कहा गया कि थोड़ा समय निकालो ताकि भारत पर कार्रवाई न हो। फिर अगले ही मैच में वही स्थिति बनी, लेकिन इस बार सौरव गांगुली ने मेरी कोई बात नहीं मानी। मैंने फिर फोन कर पूछा कि अब क्या करना है, तो जवाब मिला "बस जैसा कहा गया है वैसा करो।"

ब्रॉड के अनुसार, यह उस दौर की शुरुआत थी जब क्रिकेट में राजनीति ने अपनी पकड़ बनानी शुरू की। उन्होंने यह भी कहा कि आज बहुत से अधिकारी या तो राजनीतिक रूप से समझदार बन गए हैं या फिर सच बोलने से डरते हैं।

ब्रॉड के बयान से मचा बवाल

क्रिस ब्रॉड का यह खुलासा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई फैंस और पूर्व क्रिकेटर उनके समर्थन में बोल रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि भारत की आलोचना करना आसान है लेकिन उसकी सफलता को नकारा नहीं जा सकता।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल