मनसुख मांडविया (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारतीय महिला ब्लाइंड टीम को खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित, कहा- आपने देश को...

Mansukh Mandaviya on Indian Women's Blind Cricket Team: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय महिला ब्लाइंड को टी20 वर्ल्ड कप फॉर ब्लाइंड का खिताब जीतने पर सम्मानित किया।

उज्जवल सिन्हा

Mansukh Mandaviya Felicitates Indian Women's Blind Cricket Team: भारतीय महिला ब्लाइंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप फॉर ब्लाइंड का खिताब अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने नेपाल को हराकर ब्लाइंड वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया गया था। जिसमें 6 टीमों ने हिस्सा लिया था।

खिताब जीतने के बाद भारत पहुंची ब्लाइंड टीम का जोरदार स्वागत किया गया है। कर्नाटक पहुंचते ही पहले बीजेपी कर्नाटक अध्यक्ष और विधायक बी. वाई. विजयेंद्र ने सम्मानित किया। उसके बाद अब खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को पहला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर मंगलवार को अपने आवास पर सम्मानित किया।

भारत को ब्लाइंड टीम ने किया गौरवान्वित

मांडविया ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। उनकी जीत दिव्यांग खिलाड़ियों और देश का नाम रोशन करने वाले हर किसी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। ब्लाइंड क्रिकेट टीम की यह जीत भारतीय महिला टीम की वनडे विश्व कप में पहली जीत के तुरंत बाद आई है।

भारतीय टीम की कप्तान दीपिका टीसी ने कहा कि खेल मंत्री मांडविया के शब्द न केवल हमें, बल्कि दृष्टिबाधित समुदाय की और भी महिलाओं को खेलों को करियर के रूप में अपनाने और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। भारतीय महिला टीम रविवार को कोलंबो में हुए फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हराकर चैंपियन बनी। भारत छह टीमों के इस टूर्नामेंट में अपराजित रहा।

वहीं इससे पहले कप्तान दीपिका ने कहा था कि हमें भारत को खिताब जिताकर बेहद खुशी है। पूरी टीम ने एकसाथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों ने अपनी जिंदगी में काफी मेहनत की है। यह हमारे लिए गर्व का पल है। पीएम मोदी ने हमें जीत पर बधाई दी, जिसकी हमें बेहद खुशी है।

ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सफर

  • श्रीलंका को 10 विकेट से हराया
  • ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया
  • नेपाल को 85 रन से हराया
  • यूनाइटेड स्टेट्स को 10 विकेट से हराया
  • पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया
  • सेमीफ़ाइनल: ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया
  • फ़ाइनल: नेपाल को 7 विकेट से हराया (कोलंबो)

फाइनल मुकाबले का हाल

रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए विमला रानी ने 26 रन बनाए, जबकि सरिता घिमिरे ने 35 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारत ने महज 12.1 ओवरों में मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए फुला सरेन ने नाबाद 44 रन बनाए, जबकि करुणा ने 42 रन की पारी खेली। इनके अलावा, बसंती हांसदा ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा