बीबीएल मांकडिंग (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BBL 14: मांकडिंग ने बढ़ाया मैच का पारा, पर्थ स्कॉर्चर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

बीते दिन 31 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दो खिलाड़ी के बीच इस दौरान कहा सुनी भी हो गई। पर्थ स्कॉर्चर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबले में मांकडिंग ने मैच का पारा गरम कर दिया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: बिग बैश लीग सीजन 14 अब तक कई मजेदार मुकाबले देखने को मिले हैं। बीते दिन 31 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दो खिलाड़ी के बीच इस दौरान कहा सुनी भी हो गई। पर्थ स्कॉर्चर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबले में मांकडिंग ने मैच का पारा गरम कर दिया। जिसके बाद आपस में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई।

एडिलेड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दर्शकों की संख्या 41,264 थी। इस दौरान यह वाकया हुआ। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए जेमी ओवरटन पारी का 8वां ओवर लेकर आएं। इस ओवर के पांचवां गेंद फेंकने के दौरान यह ड्रामा देखने को मिला। जेमी ओवरटन रनअप लेकर जैसे ही बॉलिंग क्रीज के पास पहुंचे वहां फिन एलन क्रीज से आगे बढ़ रहे थे। जेमी ओवरटन ने फिन एलन को मांकडिंग करने का प्रयास किया।

उन्होंने तेजी से रनअप लेते हुए नॉन स्ट्राइकर का बेल्स उड़ा दिया। हालांकि जेमी ओवरटन ने आउट की कोई अपील भी नहीं की। लेकिन उसके बाद वो अंपायर और फिन एलन से कुछ कहते दिखें। जिसके बाद इस ओवर के आखिरी गेंद पर जेमी ओवरटन का सामना करते हुए छक्का लगाया। ओवर खत्म होने के बाद जेमी ओवरटन गुस्सा कुछ कहते दिखें। जिसके बाद एलन भी आगे आए। तब अंपायर को बीच में आकर मामला शांत करवाना पड़ा।

मैच का हाल

पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। जिसमें डॉर्सी शॉर्ट ने 22, ऐलेक्स रॉस ने 20, ब्रेंडन डॉगेट ने नाबाद 47 और कैमरन बॉयस ने 29 रन बनाए। पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए जाय रिचर्डसन ने 3, जेसन बेहरनडॉर्फ ने 2, लैंस मॉरिस ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। फिन ऐलन ने 23 गेंद में 50 रन बनाए। उसके अलावा कूपर कॉनोली ने 48 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि एश्टन टर्नर ने 35 रन बनाकर नाबाद रहे। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए हेनरी थॉर्नटन ने 2 विकेट चटकाए।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग