ऋचा घोष (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, सिलीगुड़ी में ऋचा घोष के नाम पर बनाया जाएगा स्टेडियम

Richa Ghosh Honoured by Bengal Govt.: भारतीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष को बंग भूषण पुरस्कार और पुलिस उपाधीक्षक पद से सम्मानित किया गया। सिलीगुड़ी में उनके नाम पर स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की गई।

उज्जवल सिन्हा

Richa Ghosh Honoured at CAB: भारतीय महिला टीम को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ऋचा घोष को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने सम्मानित किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सिलीगुड़ी में विश्व कप विजेता क्रिकेटर ऋचा घोष के नाम पर एक स्टेडियम बनाया जाएगा।

22 वर्षीय विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष का गृहनगर सिलीगुड़ी में हैं। जो उत्तर बंगाल में स्थित है। ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘...‘ऋचा क्रिकेट स्टेडियम' चांदमणि टी एस्टेट में 27 एकड़ के भूखंड पर बनाया जाएगा। यह बंगाल की एक चमकदार खेल प्रतिभा, ऋचा को सम्मानित करने और उत्तर बंगाल के युवा क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने का एक तरीका है।''

ऋचा घोष को बंग भूषण से किया गया सम्मानित

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह परियोजना जल्द ही शुरू की जाएगी। घोष को शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 'बंग भूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया गया, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया गया और सोने की एक चेन भेंट की गई। भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने विश्व कप विजेता ऋचा घोष को 'बंग भूषण' से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने ईडन गार्डन्स में 22 वर्षीय ऋचा के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें झूलन गोस्वामी और पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी मौजूद थे। इस सम्मान समारोह के दौरान ऋचा घोष को सीएबी की ओर से एक गुलदस्ता, एक स्मृति चिन्ह और 34 लाख रुपये का चेक भेंट किया गया था। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने उन्हें बंगाल क्रिकेट संघ की ओर से एक गोल्डन बैट और एक गोल्डन बॉल भी सौंपी।

एक्स पर ममता बनर्जी ने किया ट्वीट

'एक्स' पर वीडियो के जरिए इस कार्यक्रम की झलकियां दिखाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, "बंगाल की बेटियां बंगाल का सबसे बड़ा गौरव हैं। मुझे बंगाल क्रिकेट संघ की ओर से प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहां ऋचा घोष को भारत की विश्व कप जीत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से, मैंने उन्हें राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक, 'बंग भूषण' से सम्मानित किया। मैंने पश्चिम बंगाल पुलिस में उनकी पुलिस उपाधीक्षक के रूप में नियुक्ति की भी घोषणा की।"

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम