नैट सिवर ब्रंट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नैट सिवर ब्रंट की जगह इस खिलाड़ी को किया गया शामिल, टैमी ब्यूमोंट बनीं कप्तान

इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह माइया बाउचियर को शामिल किया गया है और टैमी ब्यूमोंट को कप्तान बनाया गया है।

उज्जवल सिन्हा

मैनचेस्टर: भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अभी तक तीन मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें से भारतीय महिला टीम 2-1 से आगे है। तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली। इस जीत के बाद भी इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर ब्रंट बाकी बचे दो मुकाबलों से बाहर हो गई है।

नैट सिवर ब्रंट को दूसरे मुकाबले के दौरान ही बाईं जांघ में चोट लगी है। जिसके कारण वो अब बाकी बचे मुकाबले में नहीं खेलेंगी। इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने बताया कि टैमी ब्यूमोंट सीरीज के बाकी दोनों मैचों में टीम की कमान संभालेंगी। ब्यूमोंट ने ब्रिस्टल में तीसरे मैच के दौरान भी सिवर-ब्रंट के मैदान से बाहर रहने के दौरान टीम की अगुवाई की थी। जिसमें इंग्लैंड को रोमांचक जीत मिली। सिवर ब्रंट की जगह टीम में शीर्ष क्रम की बल्लेबाज माइया बाउचियर को शामिल किया गया है।

सिवर ब्रंट वनडे के चयन के लिए रहेंगी उपलब्ध

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कि स्कैन (जांच) से पता चला है कि ब्रिस्टल में लगी चोट के कारण नैट सिवर-ब्रंट भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के शेष मैचों को नहीं खेल पायेंगी। सिवर-ब्रंट के तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए फिट होने की उम्मीद है। उनकी अनुपस्थिति में टैमी ब्यूमोंट कप्तानी करना जारी रखेंगी। सिवर-ब्रंट की जगह माइया बाउचियर को टीम में शामिल किया गया है। सिवर-ब्रंट के वनडे श्रृंखला के लिए चयन के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। बुमराह के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हुए सिराज, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

ऐसा रहा अभी तक सीरीज का हाल

भारत पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रहा है। टीम ने शुरुआत में दोनों मैचों में जीत दर्ज की, लेकिन तीसरा मैच बेहद रोमांचक रहा और केवल पांच रनों के छोटे से अंतर से हार गया। श्रृंखला का चौथा मुकाबला 9 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का पांचवां मुकाबला 11 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम दोनों में से एक मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो वो पहली बार इंग्लैंड में जाकर सीरीज जीतने में कामयाब रहेगी।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!