माहेला जयवर्धने सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IPL 2027: माहेला जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच का पद, 15 नवंबर से पहले होगी नए कोच की घोषणा

Jayawardene Resigns: IPL 2027 के 20वें सीजन के आगाज होने से पहले मुंबई इंडियंस (MI) को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी माहेला जयवर्धने ने MI के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • माहेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दिया।

  • उनके रहते टीम ने 3 खिताब जीते, लेकिन 2026 में 9वें स्थान पर रही।

  • टीम को 15 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले नया कोच चुनना होगा।

Mumbai Indians Head Coach: आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) से एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका के दिग्गज और टीम के सफल कोच रहे माहेला जयवर्धने ने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है।

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने आज यानी शनिवार को आधिकारिक तौर पर इस फैसले की पुष्टि की। जयवर्धने के इस अचानक फैसले के बाद अब फ्रेंचाइजी को जल्द से जल्द नए कोच की तलाश करनी होगी, क्योंकि आईपीएल की आगामी रणनीतियों के लिए समय बहुत कम बचा है।

माहेला जयवर्धने का MI के साथ सफर रहा शानदार

आपको बता दें कि, माहेला जयवर्धने का मुंबई इंडियंस के साथ इतिहास बेहद शानदार रहा है। मुख्य कोच के रूप में उनके पहले कार्यकाल के दौरान टीम ने अपनी सफलता के सुनहरे दिन देखे थे। उनके मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस ने साल 2017, 2019 और 2020 में तीन आईपीएल खिताब अपने नाम किए थे।

उनकी रणनीतियों और शांत स्वभाव को मुंबई की खिताबी जीतों का मुख्य आधार माना जाता था। इसके बाद उन्हें फ्रेंचाइजी में अन्य वैश्विक भूमिकाएं दी गई थीं, लेकिन मार्क बाउचर के हटने के बाद आईपीएल 2025 के सत्र से ठीक पहले जयवर्धने को एक बार फिर से मुख्य कोच की कमान सौंपी गई थी।

दूसरा कार्यकाल उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा

हालांकि, उनका दूसरा कार्यकाल उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन मिला-जुला रहा और टीम चौथे स्थान पर रही थी। लेकिन आईपीएल 2026 में टीम का अभियान बेहद निराशाजनक रहा।

पांच बार की चैंपियन टीम पूरे सीजन में संघर्ष करती नजर आई और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। इस खराब प्रदर्शन के बाद से ही टीम में बड़े बदलावों की सुगबुगाहट तेज हो गई थी।

मुंबई इंडियंस के सामने बड़ी चुनौती

महिल जयवर्धने के इस्तीफे के बाद मुंबई इंडियंस के सामने अब एक नई चुनौती है। फ्रेंचाइजी को आगामी 15 नवंबर को खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तिथि से पहले अपने नए मुख्य कोच की नियुक्ति करनी होगी, ताकि टीम की रिटेंशन नीति को सही दिशा दी जा सके। इसके तुरंत बाद, दिसंबर में गोवा में आईपीएल की मेगा या मिनी नीलामी होने की उम्मीद है, जहां नए कोच की भूमिका बेहद अहम होगी।

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?