लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

LSG vs RR: लखनऊ ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

उज्जवल सिन्हा

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबला में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने कोई बदलाव नहीं किया है।

टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। आप जानते ही हैं कि हम इन्हीं परिस्थितियों में खेल रहे हैं और अभी भी इन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर हम इससे निपटने के तरीके ढूंढ रहे हैं। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। एम सिद्धार्थ की जगह दिग्वेश राठी इस मैच में खेल रहे हैं। अवेश खान के स्थान पर मयंक यादव आए हैं।"

टॉस गंवाने के बाद रियान पराग ने क्या कहा?

दूसरी ओर, टॉस गंवाने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "मैंने असल में अपने खिलाड़ियों से कहा था कि मैं टॉस हारना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि हम टॉस हार गए। मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी बैटिंग की है, बीच में हमसे कुछ गलतियां हुईं। संदेश यह है कि हमें 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन

एलएसजी 6 में से 4 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध मुकाबले जीते। इसके बाद उसे गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के विरुद्ध लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार