लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो- @IPL) 
क्रिकेट

गुजरात टाइटंस की पार्टी खराब, लखनऊ ने बचाई साख, GT को 33 रन से चटाई धूल

आईपीएल 2025 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराया। LSG के लिए इस जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे। उन्होंने 64 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए।

संजय सिंह बिष्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से करारी शिकस्त दी। LSG के लिए इस जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे। उन्होंने तूफानी अंदाज में शतक लगाकर टीम का स्कोर 200 के बार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मैच से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। LSG के स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 202 रन बना सकी। इस हिसाब से LSG इस मैच को 33 रन से जीत गया।

मिचेल मार्श-निकोलस पूरन की विस्फोटक पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श रहे। उन्होंने इस मैच में 64 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। इस दौरान उन्होने 180 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। मिचेल मार्श का निकोलस पूरन ने बखूबी साथ दिया। निकोलस पूरन ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इसके अलावा एडन मार्करम ने 36 और कप्तान ऋषभ पंत ने 16 रन बनाए।

GT की खराब गेंदबाजी बनी हार का कारण

इस मैच में गुजरात टाइटंस की हार का प्रमुख कारण उसकी गेंदबाजी रही। गुजरात के गेंदबाजों लखनऊ के बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने से नहीं रोक पाए। दूसरी तरफ वो निरंतर अंतराल में विकेट लेने में भी असफल रहे। जीटी के लिए सबसे महंगे गेंदबाज राशिद खान रहे। उन्होंने 2 ओवर में 18 की इकोनॉमी के साथ 36 रन लुटा दिए।वहीं, अरशद खान ने 3 ओवर में 36 रन दिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज महंगे साबित हुए। गुजरात टाइटंस के लिए 1-1 विकेट अरशद खान और साई किशोर को मिला।

गुजरात के टॉप 3 हुए फेल

इस मैच में गुजरात के टॉप 3 शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर का बल्ला ज्यादा नहीं बोला। साई सुदर्शन 21 के स्कोर पर विलियम ओ'रूके का शिकार बने। वहीं, कप्तान शुभमन गिल 35 के स्कोर पर आवेश खान ने पवेलनयन भेजा। अगर बात करें जोस बटलर की तो उन्हें 33 रन पर आकाश महाराज सिंह ने क्लीन बोल्ड किया।

अंत में शाहरुख खान ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन वो भी टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलवा शेफरोन रदर्फोर्ड ने 22 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज गुजरात को 202 रन पर रोकने में कामयाब हुए। टीम के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट विलियम ओ'रूके ने लिए। इसके अलावा आवेश खान और आयुष बडोनी को 2-2 विकेट मिला। वहीं, आकाश महाराज सिंह और शहबाज अहमद ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा