पंजाब किंग्स (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आईपीएल 2025 के बीच पंजाब किंग्स को लगा तगड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हो सकता है ये धाकड़ खिलाड़ी

पंजाब किंग्स की टीम की जीत में इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 के हर मुकाबले में अहम भूमिका निभाई है। अब इस खबर के आने के बाद पंजाब किंग्स टीम में टेंशन का माहौल बना हुआ है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम अपना पांचवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से हार चुकी है। लेकिन इसके बावजूद उसने पहले के चार मुकाबलों में अच्छा खेल दिखाया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ये टीम इस बार पूरे जोश के साथ मैदान पर उतर रही है। इस टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मजबूत देखी जा रही है। इस वक्त अंक तालिका में पंजाब किंग्स छठे स्थान पर है।

इन सब के बाद अब पंजाब किंग्स को एक बड़ा झटका लगते हुए दिखाई दे रहा है। खबर है कि पंजाब किंग्स का एक धाकड़ गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर हो सकता है। ये गेंदबाज इस टीम की जीत में अहम भूमिका निभाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। तो चलिए आपको इस बार में बताते हैं।

पूरे सीजन से बाहर हो सकता है ये गेंदबाज

पंजाब किंग्स के तूफानी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के बारे में कहा जा रहा है कि वो पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि ये खबर सच साबित हुई तो पंजाब किंग्स की टीम मुश्किल में आ जाएगी। फर्ग्यूसन हैदराबाद के खिलाफ चोटिल हो गए थे। अब उनका आईपीएल 2025 में वापसी करना मुश्किल नजर आ रहा है।

इस बारे में बात करते हुए पंजाब किंग्स के कोच जेम्स होप्स ने कहा है कि फिलहाल फर्ग्यूसन टीम से बाहर हैं। साथ ही टेंशन की बात ये है कि टूर्नामेंट के आखिर तक वो वापस आ पाएंगे या नहीं। इसको लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

पंजाब किंग्स के लॉकी फर्ग्यूसन इस साल हर मुकाबले में विकेट ले रहे हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ उन्होंने 26 रन देकर एक विकेट लिया था। इसके अलावा राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट तो चेन्नई के खिलाफ फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए थे। अगर वो टूर्नामेंट से बारह होते हैं तो फिर पंजाब के पास फर्ग्यूसन की जगह जेवियर बार्टलेट, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार व्यशाक और यश ठाकुर का विकल्प मौजूद है।

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट