कुलदीप यादव और वंशिका (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, आज मसूरी के होटल सेवाय में होगा भव्य समारोह

Kuldeep Yadav: टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव ने मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। संगीत सेरेमनी में सुरेश रैना, चहल और धोनी भी शामिल हुए।

उज्जवल सिन्हा

Kuldeep Yadav Wedding: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता खिलाड़ी और भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज शनिवार 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ आज मसूरी में सात फेरे लेंगे। दोनों परिवार के लोग और मेहमान विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं।

कुलदीप यादव की शादी की रस्‍में मसूरी के सेवाय होटल में शाम छह बजे से शुरू होंगी। शादी समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया है। होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गया है।

कई खिलाड़ी हो सकते हैं इस शादी में शामिल

शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए आयोजन स्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

17 को होगा रिसेप्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में परोसे जाने वाले प्लेट की कीमत 6 हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इसमें पहाड़ी खाना भी शामिल है। वहीं 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन रखा गया है। बता दें कि कुलदीप औप वंशिका दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है। वह भारतीय जीवन बीमा निगम में काम करती हैं।

शुक्रवार को हुई संगीत सेरेमनी

इससे पहले शुक्रवार को कुलदीप और वंशिका की संगीत सेरेमनी हुई। संगीत सेरेमनी में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल ठुमके लगाते हुए नजर आए। रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी डांस किया। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी संगीत सेरेमनी में उपस्थित रहे। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।

Kulvansh के नाम से ट्रेंड करेगी शादी

कपल ने अपनी शादी के लिए #Kulvansh हैशटैग चुना है। यह हैशटैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इसी हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान