कुलदीप यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

India vs West Indies: कुलदीप यादव का जलवा बरकरार, सिराज को पछाड़ा और हासिल किया नंबर 1 का ताज

IND vs WI: इस साल कुलदीप यादव शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने 8 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इसी कारण उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Kuldeep Yadav Most Wicket In International Cricket for India: वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने पूरे मैच में 8 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर उन्होंने भारतीय जीत की नींव रख दी। इस दमदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ दिया है, जो अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस साल सबसे आगे कुलदीप यादव

साल 2025 में कुलदीप यादव का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपनी निरंतरता से गेंदबाजी करते हुए अब तक 18 पारियों में 38 विकेट झटके हैं। वहीं सिराज ने 15 पारियों में 37 विकेट लिए हैं और दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का नाम आता है। इन सभी गेंदबाजों ने भारतीय टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • 38* – कुलदीप यादव (18 पारी)
  • 37 – मोहम्मद सिराज (15 पारी)
  • 31 – वरुण चक्रवर्ती (15 पारी)
  • 30 – जसप्रीत बुमराह (15 पारी)
  • 26 – रवींद्र जडेजा (21 पारी)

तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन

कुलदीप यादव ने इस साल हर प्रारूप में प्रभावशाली गेंदबाजी की है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अब तक दो मैचों की चार पारियों में 12 विकेट हासिल किए हैं। वनडे प्रारूप में वह सात मुकाबलों में 9 विकेट झटक चुके हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में कुलदीप ने सात मैचों में 17 विकेट लेकर बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। इसके अलावा आईपीएल 2025 में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 15 विकेट हासिल किए थे। यह आँकड़े बताते हैं कि कुलदीप इस समय अपने करियर के सबसे लय में हैं और हर फॉर्मेट में टीम के लिए मैच विनर साबित हो रहे हैं।

अब नजरें ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर

वेस्टइंडीज सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब कुलदीप यादव का अगला लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी अपनी सफलता को जारी रखना होगा। टीम इंडिया 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसके बाद टी-20 मुकाबले होंगे। चयनकर्ताओं ने कुलदीप को इस सीरीज के लिए स्क्वॉड में जगह दी है, और अब उम्मीदें होंगी कि वह अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए एक बार फिर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएं।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट