क्रुणाल पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: स्पिनर होकर भी क्यों हर मैच में बाउंसर मार रहे हैं क्रुणाल पांड्या? खुद किया बड़ी रणनीति का खुलासा

IPL 2026: आईपीएल 2026 में आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा है। क्रुणाल पांड्या ने मिडिल ओवरों में घातक गेंदबाजी कर टीम को मजबूती दी। अब उन्होंने अपनी रणनीति का भी खुलासा किया है।

संजय सिंह बिष्ट

Krunal Pandya Statement: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई है और खास तौर पर मिडिल ओवरों में बल्लेबाजों पर दबाव बनाया है। क्रुणाल इस सीजन अपनी अनोखी गेंदबाजी शैली, खासकर बाउंसर के इस्तेमाल को लेकर चर्चा में हैं, जो आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए आसान नहीं माना जाता।

बाउंसर के इस्तेमाल पर क्या बोले क्रुणाल?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद क्रुणाल पांड्या ने अपनी रणनीति को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मैं कभी भी नई चीजों को आजमाने से पीछे नहीं हटता। इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद अब नंबर आठ तक बल्लेबाज खेलने आ जाते हैं, जिससे गेंदबाजों के लिए चुनौती और बढ़ गई है।" उन्होंने आगे कहा, "मुकुल और वैभव जैसे बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक होते हैं, इसलिए मैं हमेशा बल्लेबाज से एक कदम आगे रहने की कोशिश करता हूं। लोग मेरी बाउंसर की बात करते हैं, लेकिन मैं अपनी बुनियादी गेंदबाजी पर ही ध्यान देना चाहता हूं।"

बल्लेबाजों के लिए बना सिरदर्द

क्रुणाल पांड्या की बाउंसर गेंदें इस सीजन बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और शिमरॉन हेटमायर जैसे बड़े हिटर भी उनके खिलाफ सहज नजर नहीं आए हैं। खासकर हेटमायर को तो उन्होंने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था, जो उनकी रणनीति की सफलता को दिखाता है।

लगातार शानदार प्रदर्शन

क्रुणाल पांड्या इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट हासिल किए, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें भले ही सिर्फ 1 विकेट मिला, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 26 रन खर्च किए।

क्रुणाल पांड्या का यह प्रदर्शन आरसीबी के लिए किसी गेम चेंजर से कम नहीं है। उनकी गेंदबाजी में विविधता और नई रणनीतियों का इस्तेमाल टीम को लगातार फायदा पहुंचा रहा है। अगर वह इसी लय को बरकरार रखते हैं, तो आगे आने वाले मुकाबलों में भी वह आरसीबी के लिए अहम हथियार साबित हो सकते हैं।

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं