केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

केएल राहुल ने रचा इतिहास, विराट कोहली को छोड़ा पीछे; अब एमएस धोनी के इस रिकॉर्ड पर है नजरें

KL Rahul: भारतीय टीम ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। केएल राहुल ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिला दी और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

उज्जवल सिन्हा

KL Rahul Surpasses Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 49वें ओवर में जीत हासिल की। केएल राहुल ने 49वें ओवर की अंतिम गेंद पर छ्क्का लगाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दिलाई। इसके साथ ही केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाने के मामले में राहुल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

केएल राहुल ने भारतीय पारी के 49वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क की आखिरी 3 गेंदों पर 4, 4, और 6 रन लगाते हुए भारतीय टीम को जीत दिलायी। वनडे क्रिकेट में यह छठा मौका था, जब केएल राहुल ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलायी। वनडे में छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाने के मामले में राहुल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। वनडे फॉर्मेट के किंग माने जाने वाले कोहली ने अपने करियर में 5 बार अब तक ऐसा किया है।

अब राहुल की नजरें महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड पर

वनडे क्रिकेट में छक्का लगाकर अब तक सबसे ज्यादा बार भारतीय टीम को जीत दिलाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम है। धोनी ने अपने करियर में 9 बार ऐसा किया है। केएल राहुल के पास धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ने का समय है। देखना होगा कि वह ऐसा कर पाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं। केएल राहुल ने 21 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 29 रन की पारी खेली।

मुकाबले का हाल

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल के 84, हेनरी निकोलस के 62, और डेवोन कोनवे के 56 रन की मदद से 8 विकेट पर 300 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने विराट कोहली के 93, शुभमन गिल के 56, और श्रेयस अय्यर के 49 रन की पारी की बदौलत 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता था। विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। अगले दो वनडे मैचों से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। इंजरी की वजह से वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं