केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मुंबई के साथ मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल हुए चोटिल

दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल हो गए हैं। नेट्स के दौरान उन्हें घुटने पर चोट लगी है। देखना होगा कि आज का मुकाबला खेल पाते हैं या नहीं।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज 21 मई को करो या मरो का मुकाबला खेला जा रहा है। जो टीम आज जीतेगी, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभवना बढ़ जाएगी। हालांकि इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल हो गए हैं। प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके ये चोट लगी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस के मुकाबले से पहले केएल राहुल को अभ्यास के दौरान घुटने पर चोट लगी है। जिसके बाद केएल ने तुरंत की मैदान छोड़ दिया। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि वो आज का मुकाबला खेलेंगे या नहीं। इसके अलावा राहुल की ये चोट कितनी गहरी है इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाई है।

दिल्ली की परेशानी बढ़ी

अहम मुकाबले से पहले राहुल का चोटिल होना, दिल्ली के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। केएल राहुल इस टीम के सबसे प्रमुख हिस्सा हैं। राहुल ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। वो पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी। हालांकि इसके बाद दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद आज का मुकाबला डु और डाई हो गया है।

दिल्ली को हर हाल में चाहिए जीत

दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ में बने रहना है तो उसे आज का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। अगर दिल्ली आज हारती है तो अगले राउंड में नहीं जा पाएगी। वहीं मुंबई की स्थिति भी कुछ ऐसी ही हैं। मुंबई की टीम को भी इस मैच में किसी भी स्थिति में जीत हासिल करना होगा। तभी वो अपना अभियान आगे जारी रखने में सफल हो पाएंगी। मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले डर गए दिल्ली के मालिक! स्टेडियम बदलने की कर दी मांग

केएल राहुल के कमाल का रहा है आईपीएल 2025 का सीजन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए केएल राहुल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वो लगातार बल्ले से रन बना रहे हैं। इस दौरान केएल राहुल ने मिडिल ऑर्डर के साथ-साथ पारी का आगाज भी किया। पारी का आगाज करते हुए राहुल ने शतक जड़े। अब तक राहुल ने कुल 11 मैच खेले हैं और एक शतक और तीन अर्धशतक के साथ कुल 493 रन बनाए हैं। अगर मुंबई के खिलाफ राहुल का बल्ला चलता गया तो वो अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने में कामयाब रहेंगे।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते