केएल राहुल और नेमार (डिजाइन फोटो) 
क्रिकेट

फुटबॉल में नेमार से अच्छे खिलाड़ी बनते केएल राहुल, आपने देखी है उनकी यह स्किल या नहीं..देखें वीडियो

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान दौरान कुछ ऐसा कर दिखाया कि लोग उनकी तुलना फुटबॉल खिलाड़ी नेमार से करने लगे।

विजय कुमार तिवारी

स्पोर्ट डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं केएल राहुल आजकल फील्डिंग के दौरान भी अलग तरीके से एक्टिव रहते हैं। वह भी विराट कोहली की तरह कुछ ऐसा करते हैं कि कैमरे की नजर उन पर पड़ जाती है।

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान दौरान कुछ ऐसा कर दिखाया कि लोग उनकी तुलना फुटबॉल खिलाड़ी नेमार से करने लगे और बोलने लगे केएल राहुल के पास नेमार से भी अच्छी स्किल है।

आपको बता दें कि गली के इलाके में फील्डिंग कर रहे केएल राहुल के पास से एक गेंद तेजी से लुढ़कती हुयी पहुंची तो उन्होंने गेंद को पैर से उछला और कई बार एक दूसरे पैर से उछलते हुए हाथ में कैच करके उसे विकेटकीपर के पास लौटाया। केएल राहुल की इस स्किल को देखकर ऐसा लगने लगा कि वह फुटबॉल में अच्छी दिलचस्पी रखते हैं और उन्होंने एक फुटबॉलर की तरह गेंद को पैर से उछालने की कला में माहिर हैं। उन्होंने गेंद को जमीन से उछालने के बाद जमीन पर नहीं गिरने दिया। इसीलिए कई खेल प्रेमी और उनके समर्थक केएल राहुल को नेमार से अच्छी स्किल वाला खिलाड़ी कहने लगे।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को यहां 295 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के 534 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 238 रन पर सिमट गई जिससे टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलेक्स कैरी ने सर्वाधिक 89 रन की पारी खेली।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल