केएल राहुल (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL में KL Rahul ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

केएल राहुल ने 139वें आईपीएल मैच की 130वीं पारी में 5000 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम के स्टार बैटर और विकेटकीपर केएल राहुल ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। आईपीएल के इतिहास में केएल राहुल सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा अपने पूर्व टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किया।

बेंगलुरु के 32 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली। इस मैच में केएल राहुल को 5000 रन पूरे करने के लिए 51 रनों की जरूरत थी। जो उन्होंने आसानी से बना लिया।

पिछले साल आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 14 करोड़ रुपये में डीसी में शामिल हुए राहुल ने 139वें आईपीएल मैच की 130वीं पारी में 5000 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। आईपीएल में अपने खेल के दिनों में वार्नर ने 135वीं पारी में 5000 रन का आंकड़ा पार किया था।

आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

स्थिति खिलाड़ी टीम पारियां (Innings)
1 के.एल. राहुल RCB / SRH / PBKS / LSG / DC 130*
2 डेविड वॉर्नर DC / SRH 135
3 विराट कोहली RCB 157
4 ए.बी. डिविलियर्स DC / SRH 161
5 शिखर धवन DC / MI / HDC / SRH / PBKS 168
6 सुरेश रैना CSK / GL 173
7 रोहित शर्मा HDC / MI 187
8 एम.एस. धोनी CSK / RPSG 208

आईपीएल में 8वें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

मंगलवार को एलएसजी के खिलाफ़ अपनी पारी के दौरान केएल राहुल ने रॉबिन उथप्पा (4952) और क्रिस गेल (4965) को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास में आठवें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। विराट कोहली आईपीएल में 260 मैचों में 8326 रन बनाकर ऑल-टाइम सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वार्नर, सुरेश रैना, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स का नंबर आता है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली (आरसीबी)- 8326
  • रोहित शर्मा (एचडीसी/एमआई) – 6786
  • शिखर धवन (डीसी/एमआई/एचडीसी/एसआरएच/पीबीकेएस) – 6769
  • डेविड वार्नर (डीसी/एसआरएच)- 6565
  • सुरेश रैना (CSK/GL) – 5528
  • एमएस धोनी (सीएसके/आरपीएसजी) - 5377
  • एबी डिविलियर्स (डीसी/आरसीबी) - 5162
  • केएल राहुल (आरसीबी/एसआरएच/पीबीकेएस/एलएसजी/डीसी) - 5006*
  • क्रिस गेल (केकेआर/आरसीबी/पीबीकेएस) - 4965
  • रॉबिन उथप्पा (सीएसके/केकेआर/एमआई/पीडब्ल्यूआई/आरसीबी/आरआर) - 4952

केएल राहुल का आईपीएल में प्रदर्शन

राहुल ने 2013 के सीजन में आईपीएल में पदार्पण किया था। पिछले 12 सालों में वो पांच टीमों के लिए खेल चुके हैं। वह पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है। पंजाब किंग्स के लिए केएल राहुल ने 2548 रन बनाए हैं। केएल राहुल 2018 से लेकर 2021 तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे थे। उसके बाद वो लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े। 2022 से लेकर 2024 तक वो लखनऊ की टीम की कप्तानी की। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किस टीम के खिलाफ खेलते हुए केएल राहुल ने कितने रन बनाए

टीम मैच रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 19 417 68*
सनराइजर्स हैदराबाद 20 308 46
पंजाब किंग्स 55 2548 132*
लखनऊ सुपर जायंट्स 38 1410 103*
दिल्ली कैपिटल्स 7* 323* 93*
कुल 139* 5006* 132*

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता