केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विराट-रोहित के साथ खास लिस्ट में शामिल हुए केएल राहुल, WTC में ऐसा करने वाले भारत के...

KL Rahul: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 16 रन बनाते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना 2000 रन पूरा किया।

उज्जवल सिन्हा

KL Rahul joined Virat Kohli and Rohit Sharma in an elite list: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। केएल राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

केएल राहुल भी विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। राहुल को भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में 2000 रन बनाने के लिए 16 रनों की ज़रूरत थी और उन्होंने भारत की पहली पारी के नौवें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर जेडन सील्स की लगातार दो गेंदों पर चौके लगाकर यह मुकाम हासिल कर लिया। अब उनके नाम 31 WTC मैचों में 2003* रन दर्ज हैं।

ऋषभ पंत इस लिस्ट में हैं टॉप पर

विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट के कारण इस सीरीज से बाहर है। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा ऋषभ पंत ने बनाए हैं। पंत ने 38 WTC मैच खेले हैं और 6 शतकों और 16 अर्द्धशतकों की मदद से 2731 रन बनाए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा के नाम 2716 रन है। रोहित अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 2697 के साथ शुभमन गिल और चौथे नंबर पर 2617 रनों के साथ विराट कोहली मौजूद है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सर्वाधिक रन

क्रम खिलाड़ी का नाम मैच रन सर्वोच्च स्कोर शतक/अर्धशतक
1 ऋषभ पंत 38 2731 146 6/16
2 रोहित शर्मा 40 2716 212 9/8
3 शुभमन गिल 39 2697 269 9/8
4 विराट कोहली 46 2617 254* 5/11
5 रविंद्र जडेजा 46 2505 175* 5/17
6 यशस्वी जायसवाल 26 2251* 214* 6/12
7 केएल राहुल 31 2003* 137 6/8
8 चेतेश्वर पुजारा 35 1769 102* 1/15
9 अजिंक्य रहाणे 29 1589 115 3/9
10 मयंक अग्रवाल 19 1293 243 4/4

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम है। दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज ने अब तक खेले गए 69 मैचों में कुल 6080 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 4278 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन है। जिन्होंने 4225 रन बनाए हैं।

38 रन बनाकर आउट हुए केएल राहुल

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहली पारी में केएल राहुल 54 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की पारी खेली। इस दौरान राहुल ने 5 चौके और एक छक्के लगाए। राहुल स्टंप आउट हुए। जेमिल वारिकन ने राहुल को आउट करके वेस्टइंडीज टीम को पहली सफलता दिलाई।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट