केशव महाराज (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

केशव महाराज ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर बने

Keshav Maharaj Creates History: साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज के एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वो ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Keshav Maharaj Creates History: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के स्पिनर गेंदबाज केशव महाराज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पहले साउथ अफ्रीका स्पिनर बने। इसके साथ ही केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका के लिए अपना 300 विकेट करने वाले पहले स्पिनर बने।

मंगलवार 19 अगस्त को केर्न्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में केशव महाराज ने 10 ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। महाराज के इस प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे को 98 रनों से जीत लिया। साउथ अफ्रीका ने 296 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी आंकड़े

गेंदबाज़ ओवर रन विकेट मैदान दिनांक
मखाया एंटिनी 9.3 22 6 केपटाउन 3 मार्च 2006
लुंगी एनगिडी 10 58 6 ब्लोमफोंटेन 4 मार्च 2020
निकी बोए 6.3 21 5 केपटाउन 9 अप्रैल 2002
मॉर्ने मोर्केल 8 21 5 पर्थ 16 नवम्बर 2014
लांस क्लूज़नर 7.1 24 5 मेलबर्न 9 दिसम्बर 1997
केशव महाराज 10 33 5 केर्न्स 19 अगस्त 2025
शॉन पोलक 9.2 36 5 बर्मिंघम 17 जून 1999
मार्को जानसेन 8 39 5 जोहान्सबर्ग 17 सितम्बर 2023
रिचर्ड स्नेल 9.5 40 5 मेलबर्न 21 जनवरी 1994
महाराज ने अपने स्पेल की पहली गेंद पर मार्नस लाबुशेन को एलबीडब्ल्यू आउट करके पहला विकेट लिया। उसके बाद अपने दूसरे ही ओवर की पहली गेंद पर कैमरून ग्रीन को आउट करके एक और बड़ी सफलता दिलाई। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर महारज ने जोश इंग्लिस को आउट किया। उसके बाद उसी ओवर की तीसरी गेंद पर एलेक्स कैरी को आउट किया। महाराज ने अपना पांचवां विकेट आरोन हार्डी को आउट करके पूरा किया।

ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ों के सर्वश्रेष्ठ वनडे आंकड़े

गेंदबाज़ ओवर रन विकेट मैदान दिनांक
मॉर्ने मोर्केल 8 21 5 पर्थ 16 नवम्बर 2014
लांस क्लूज़नर 7.1 24 5 मेलबर्न 9 दिसम्बर 1997
केशव महाराज 10 33 5 केर्न्स 19 अगस्त 2025
रिचर्ड स्नेल 9.5 40 5 मेलबर्न 21 जनवरी 1994
पैट साइमकॉक्स 10 28 4 सिडनी 4 दिसम्बर 1997
केशव महाराज ने न केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केर्न्स में 5 विकेट लेकर शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन किया, बल्कि इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। महाराज ने तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में निरंतरता और नियंत्रण के साथ प्रदर्शन करते हुए यह मील का पत्थर पार किया है और 300 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए।

दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में)

खिलाड़ी का नाम मैच विकेट्स सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े 5 विकेट हॉल्स
केशव महाराज 147 304 9/129 12
इमरान ताहिर 162 291 7/45 7
निकी बोए 157 196 5/21 4
ह्यू टेफील्ड 37 170 9/113 14
तबरेज शम्सी 127 168 5/24 2

वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए कम से कम 300 बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले स्पिनर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले स्पिनरों की सूची में महाराज के बाद इमरान ताहिर (291 विकेट) और निकी बोजे (196 विकेट) का नंबर आता है।

ऑस्ट्रेलिया में स्पिन गेंदबाज़ों द्वारा सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन

गेंदबाज़ टीम ओवर रन विकेट विपक्षी टीम मैदान दिनांक
युजवेंद्र चहल भारत 10 42 6 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 18 जनवरी 2019
रयान बर्ल ज़िम्बाब्वे 3 10 5 ऑस्ट्रेलिया टाउन्सविल 3 सितम्बर 2022
रवि शास्त्री भारत 6.5 15 5 ऑस्ट्रेलिया पर्थ 8 दिसम्बर 1991
सकलैन मुश्ताक पाकिस्तान 8.5 29 5 ऑस्ट्रेलिया एडीलेड 15 दिसम्बर 1996
ब्रैड हॉग ऑस्ट्रेलिया 10 32 5 वेस्टइंडीज मेलबर्न 14 जनवरी 2005
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 9.3 33 5 वेस्टइंडीज सिडनी 8 दिसम्बर 1996
केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका 10 33 5 ऑस्ट्रेलिया केर्न्स 19 अगस्त 2025

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद