संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए केरल की टीम घोषित, संजू सैमसन की हुई वापसी; अजहरुद्दीन बने कप्तान

Kerala Squad: रणजी ट्रॉफी के लिए केरल की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में संजू सैमसन की वापसी हुई है। हालांकि, वो ऑस्ट्रेलिया दौरे के चलते शुरुआत के तीन मैच नहीं खेल पाएंगे।

उज्जवल सिन्हा

Kerala Squad for Ranji Trophy 2025-26: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 सेशन की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है। भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के लिए केरल की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन की वापसी हुई है। केरल को एलीट ग्रुप बी में कर्नाटक, पंजाब, सौराष्ट्र, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और गोवा के साथ रखा गया है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में केरल क्रिकेट संघ ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अजहरुद्दीन को सचिन बेबी की जगह कप्तान नियुक्त किया गया है। बेबी की कप्तानी में केरल की टीम पहली बार पिछले सीजन फाइनल तक पहुंची थी। इस सीजन में केरल से जुड़े बल्लेबाज बी. अपराजित को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है, जिससे टीम में एक नया नेतृत्व संयोजन तैयार हुआ है।

शुरू के तीन मैचों में बाहर रहेंगे सैमसन

संजू सैमसन को एक साल बाद लाल गेंद वाली टीम में शामिल किया गया है। सैमसन आखिरी बार अक्टूबर 2024 में कर्नाटक के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच में खेले थे। आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टी20 टीम में चुने जाने के बाद, इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के टूर्नामेंट के अगले तीन राउंड से बाहर रहने की उम्मीद है। लेकिन, जिस भी मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, केरल की बल्लेबाजी मजबूत होगी।

बासिल थम्पी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व एम.डी. निधिश और एन.पी. बासिल करेंगे, जबकि एडेन एप्पल टॉम और अहमद इमरान टीम में गहराई लाएंगे।

चयनकर्ताओं ने युवा ऑलराउंडर अभिषेक पी. नायर को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया है। 22 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान अपनी प्रतिभा से मुख्य कोच अमय खुरसिया को प्रभावित किया था। पांडिचेरी के पूर्व खिलाड़ी अंकित शर्मा भी इस सीजन टीम का हिस्सा हैं।

रणजी ट्रॉफी के लिए केरल की टीम

मोहम्मद अजहरुद्दीन (कप्तान), बी. अपराजित (उप-कप्तान), संजू सैमसन, रोहन एस. कुन्नुममल, वत्सल गोविंद, अक्षय चंद्रन, सचिन बेबी, सलमान निजार, अंकित शर्मा, एम.डी. निधिश, एन.पी. बेसिल, एडहेन एप्पल टॉम, अहमद इमरान, शॉन रोजर और अभिषेक पी. नायर।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज