-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ranji Trophy Kerala Vs Gujarat Semifinal Mohammed Azharuddeen Hit Century And Made Record
Ranji Trophy: सचिन की कप्तानी में रणजी खेलने उतरे मोहम्मद अजहरुद्दीन, शानदार शतक जड़ बनाया रिकॉर्ड
- Written By: मृणाल पाठक
केरल के बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोमवाल को इतिहास रच दिया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में गुजरात के खिलाफ शतक जड़कर बड़ा कारनामा किया है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम सुनते ही सबसे पहला ख्याल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का आता है, लेकिन आपको ये बताने में खुशी महसूस हो रही है कि भारत को एक और धाकड़ बल्लेबाज मिल गया है। जिसका नाम भी मोहम्मद अजहरुद्दीन है, जिसने रणजी में कोहराम मचा दिया है।
केरल के बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोमवाल को इतिहास रच दिया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में गुजरात के खिलाफ शतक जड़कर बड़ा कारनामा किया है। वह केरल के लिए रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने छठे विकेट के लिए सलमान निजार के साथ मिलकर 149 से ज्यादो रनों की साझेदारी की।
अजहरुद्दीन ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का यह दूसरा शतक लगाया। अपने अब तक के करियर में उन्होंने 34 मैचों की 53 पारियों में करीब 35 की औसत से 1,700 से ज्यादा रन बनाए हैं। आज उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर की सबसे बड़ी पारी खेली है। उन्होंने अपने करियर में 11 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी।
सम्बंधित ख़बरें
16 गेंद में फिफ्टी, 34 गेंद में सेंचुरी…फिर बना दिया 306 रन का महारिकॉर्ड, 15 साल की अक्षरा ने रचा इतिहास
IND vs AFG 3rd ODI के लिए हो जाइए तैयार, भारत-अफगानिस्तान के बीच आखिरी जंग इस मैदान पर, टीम में होगा बदलाव?
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केरल की टीम की शुरुआत अच्छी रही जहां अक्षय चंद्रन और रोहन कुन्नुमल ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद अक्षय सेट होने के बाद रन आउट हो गए।
उनके बाद कुन्नुमल भी रवि बिश्नोई की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर तुरंत वापस लौट गए। दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने 30-30 रनों की पारी खेली। इसके बाद आए वरुण नयनार ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। वरुण 10 रन बनाकर प्रियजीत सिंह जडेजा की गेंद पर विकेटकीपर उर्वशी पटेल को कैच थमा बैठे।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि केरल पर दबाव तब आया जब कप्तान सचिन बेबी अर्जन नागवासवाला की गेंद पर आर्य देसाई के हाथों कैच आउट हो गए और पिछले दिन के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके। इस समय टीम ने 206 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद अजहरुद्दीन को सलमान निजार के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला, जिसके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी की। अजहरुद्दीन-सलमान ने उस समय मोर्चा संभाला और टीम को नाजुक स्थिति से निकाला। इस दौरान सलमान से भी अर्धशतक जड़ा।
Ranji trophy kerala vs gujarat semifinal mohammed azharuddeen hit century and made record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रैफिक चालान भरने में देरी पड़ सकती है भारी, कैसे Evening Court में कम झंझट और कम खर्च में निपटाएं मामले?
Jun 19, 2026 | 04:14 AMSamsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Jun 19, 2026 | 02:01 AMAaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM














