जोस बटलर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे

Jos Buttler's Upcoming Records: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। इसके साथ ही T20 इंटरनेशनल में वो रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

सृष्टि मौर्य

Jos Buttler Setting New Records: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई व्हाइट-बॉल सीरीज के बाद बटलर ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में एमएस धोनी के 359 अंतरराष्ट्रीय छक्कों की बराबरी कर ली है। अब वो सिर्फ एक और छक्का लगाते ही 360 छक्कों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे और धोनी को पीछे छोड़ देंगे।

जोस बटलर और एमएस धोनी के अंतराष्ट्रीय में क्रिकेट में छक्के -

प्रारूप जोस बटलर (छक्के) एमएस धोनी (छक्के)
टेस्ट 21 78
वनडे 162 229
T20 अंतरराष्ट्रीय 176 52
कुल अंतरराष्ट्रीय 359 359

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी निशाने पर

बटलर सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बाउंड्री, चौके और छक्के लगाने की सूची में रोहित शर्मा के नाम 588 बाउंड्री दर्ज हैं। T20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित का ये आंकड़ा अब नहीं बढ़ेगा, जबकि बटलर के नाम फिलहाल 550 से ज्यादा बाउंड्री हैं। उन्हें रोहित को पीछे छोड़ने के लिए अब सिर्फ 38 और बाउंड्री की जरूरत है।

किन खिलाड़ीयों ने लगाई कुल बाउंड्री -

क्रमांक खिलाड़ी कुल बाउंड्री चौके छक्के
1 पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) 590 449 141
2 रोहित शर्मा (भारत) 588 383 205
3 बाबर आजम (पाकिस्तान) 557 477 80
4 जोस बटलर (इंग्लैंड) 551 375 176

विकेटकीपिंग में भी रचा इतिहास

बल्लेबाजी के अलावा बटलर ने विकेटकीपिंग में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने हाल ही में अपने T20 इंटरनेशनल करियर का 100वां शिकार पूरा किया। इसके साथ ही वो दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के बाद T20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा शिकार करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एमएस धोनी के 91 T20 इंटरनेशनल शिकार के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

रिकॉर्ड्स की ओर तेजी से बढ़ रहे बटलर

जोस बटलर इस समय अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। अगर उनका यही प्रदर्शन जारी रहता है, तो आने वाले मुकाबलों में वो विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले नंबर-1 खिलाड़ी बन सकते हैं। इसके साथ ही, वो T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान भी हासिल कर सकते हैं।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा