Jofra Archer breaks Yuzvendra Chahal's special Record: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। लंबे समय से यह रिकॉर्ड चहल के नाम था, लेकिन 22 अप्रैल 2026 को आर्चर ने इसे अपने नाम कर लिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जैसे ही जोफ्रा आर्चर ने अपना दूसरा विकेट लिया, वैसे ही उन्होंने चहल को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने मैच में कुल तीन विकेट चटकाए और राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने विकेटों की संख्या 68 तक पहुंचा दी। दूसरी ओर, युजवेंद्र चहल के नाम इस टीम के लिए 66 विकेट दर्ज हैं।
जोफ्रा आर्चर के नाम आईपीएल में कुल 70 विकेट हैं। हालांकि, इनमें से कुछ विकेट उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए भी लिए हैं। आर्चर पहले भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं और अब दोबारा टीम में वापसी के बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर खुद को साबित किया है।
आर्चर ने इस रिकॉर्ड के साथ राजस्थान रॉयल्स के कई दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में तीसरे स्थान पर सिद्धार्थ त्रिवेदी हैं, जिन्होंने 65 विकेट लिए हैं। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन हैं, जिनके नाम 61 विकेट दर्ज हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर महान स्पिनर और टीम के पहले खिताबी कप्तान शेन वॉर्न हैं, जिन्होंने 57 विकेट हासिल किए थे।
68 विकेट - जोफ्रा आर्चर 66 विकेट - युजवेंद्र चहल 65 विकेट - सिद्धार्थ त्रिवेदी 61 विकेट - शेन वॉटसन 57 विकेट - शेन वॉर्न
ये भी पढ़ें: विराट कोहली भी पीछे छूटे, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप की रेस में जलवा, इस नंबर पर किया कब्जा