जो रूट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ENG vs AUS: जो रूट का बयान, कहा- एशेज में खत्म करूंगा शतक का सूखा

जो रूट ऑस्ट्रेलिया में अपनी चौथी एशेज सीरीज खेलेंगे। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में शतक न बनाने को लेकर सवाल उठेंगे, लेकिन रूट ने स्पष्ट किया कि उनका ध्यान इंग्लैंड को एशेज ट्रॉफी वापस दिलाने पर है।

संजय सिंह बिष्ट

Ashes Series: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एशेज सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का कहना है कि वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने के लिए पहले से बेहतर स्थिति में हैं। रूट मानसिक रूप से थका देने वाली एशेज सीरीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 21 नवंबर से होगी।

जो रूट ऑस्ट्रेलिया में अपनी चौथी एशेज सीरीज खेलेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया में शतक न बनाने को लेकर सवाल फिर से उठ सकते हैं, लेकिन रूट ने स्पष्ट किया कि उनका पूरा ध्यान इंग्लैंड को एशेज ट्रॉफी वापल दिलाने पर है।

अब मैं काफी अनुभवी हूं- जो रूट

'स्काई स्पोर्ट्स' से बात करते हुए रूट ने कहा, "मुझे लगता है कि अब मैं अलग स्थिति में हूं। मुझे कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं मिली है। अब मैं काफी अनुभवी हूं। मेरे करियर के पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं। मैंने एक बल्लेबाज और सीनियर खिलाड़ी के रूप में अपने पिछले दौरों से सबक लिए हैं।"

रूट का ऑस्ट्रेलिया में सर्वोच्च स्कोर 89 रन है। रूट ने यह पारी 2021-22 सीरीज के दौरान ब्रिस्बेन में खेली थी। रूट ने कहा, "मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया में अभी तक शतक न लगाने को लेकर बहुत चर्चा होगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। बड़ी सीरीज वे होती हैं, जिनमें आप खेलना और योगदान देना चाहते हैं। आप उन खिलाड़ियों के साथ यादें बनाना चाहते हैं, जिन्हें आप जीवन भर साझा कर सकें। मुझे लगता है कि हमारे सामने यही वह अवसर है, जिसे हमें भुनाना होगा।"

रूट के मुताबिक, टीम की सफलता के लिए व्यक्तिगत उपलब्धियां पीछे छूट जाएंगी। उन्होंने कहा, "अगर मैं टीम में अपनी भूमिका निभा रहा हूं, तो तारीफ जरूर मिलेगी, लेकिन यह मुख्य लक्ष्य नहीं है।" इसी के साथ रूट ने बेन स्टोक्स को भी सराहा है, जो कंधे की चोट से उबर रहे हैं। रूट ने कहा, "स्टोक्स फिट नजर आ रहे हैं। आप जानते हैं कि वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से उनसे जो भी अपेक्षा की जाती है, उसके लिए वह पूरी तरह तैयार होने की कोशिश करेंगे।"

एजेंसी इनपुट के साथ

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई