जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जो रूट ने रचा कीर्तिमान, टेस्ट में भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Joe Root Creates New Record: जो रूट ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीन बार 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Joe Root Scores 500 runs in a Test series against India three times: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीन बार 500 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया।

जो रूट ने ऐसा करते ही कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स और गैरी सोबर्स, पाकिस्तान के जहीर अब्बास और यूनिस खान और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो बार 500 रन बनाए थे। जो रूट इन सभी बल्लेबाज से आगे निकल गए हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कई बार 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी टीम वर्ष स्थान मैच रन
जो रूट इंग्लैंड 2014 इंग्लैंड 5 518
2021-22 इंग्लैंड 5 737
2025 इंग्लैंड 5 530*
एवरटन वीक्स वेस्टइंडीज 1948-49 भारत 5 779
1952-53 वेस्टइंडीज 5 716
गैरी सोबर्स वेस्टइंडीज 1958-59 भारत 5 557
1970-71 वेस्टइंडीज 5 597
जहीर अब्बास पाकिस्तान 1978-79 पाकिस्तान 3 583
1982-83 पाकिस्तान 6 650
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 2003-04 ऑस्ट्रेलिया 4 706
2011-12 ऑस्ट्रेलिया 4 544
यूनुस खान पाकिस्तान 2004-05 भारत 3 508
2005-06 पाकिस्तान 3 553

रूट को भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 500 रन पूरे करने के लिए ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में 68 रनों की जरूरत थी और उन्होंने चौथे दिन के खेल के दूसरे सत्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली। टी के बाद उन्होंने अपना शतक पूरा किया। हालांकि 105 रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए।

जो रूट का 2012 में हुआ था डेब्यू

जो रूट ने 13 दिसंबर 2012 को नागपुर में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, भारत के विरुद्ध लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 2021-22 में इंग्लैंड में खेले गए भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पांच मैचों में कुल 737 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 105.28 रहा और उन्होंने चार शतक लगाए। यह प्रदर्शन भारत के खिलाफ किसी एक टेस्ट सीरीज में उनके द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।

इससे पहले 2014 की भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए पांच मैचों की सात पारियों में 518 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 103.60 रहा। उस सीरीज में भी उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक जड़े थे।

जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने

वर्ष स्थान मैच रन औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर शतक / अर्धशतक
2021-22 इंग्लैंड 5 737 105.28 180* 4 / 1
2025 इंग्लैंड 5 530* 75.71 150 2 / 2
2014 इंग्लैंड 5 518 103.60 154* 2 / 3
2016 भारत 5 491 49.10 124 1 / 4

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए