जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बुमराह के निशाने पर इशांत का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में इतिहास रचने से 7 कदम दूर

लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 7 विकेट लेते ही इशांत शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 42 विकेट चटकाए हैं।

उज्जवल सिन्हा

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका होगा। अगर जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट मैच में 7 विकेट लेने में सफल होते हैं तो वह इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

बुमराह दो सप्ताह के आराम के बाद मैदान पर उतरे हैं। इस मुकाबले में बुमराह को फिर से लय हासिल करना होगा और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना होगा। इस मुकाबले में 7 विकेट लेते ही बुमराह इशांत का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भारत के लिए इशांत शर्मा ने इंग्लैंड में 48 विकेट चटकाए हैं।

इशांत शर्मा ने भारत के लिए आखिरी बार 2021 में भारत के लिए टेस्ट खेला था। उन्होंने इंग्लैंड में अब तक इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 14 टेस्ट मुकाबले में 48 विकेट चटकाए हैं। वहीं बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक इंग्लैंड में खेले गए नौ टेस्ट मैचों में 42 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट (इंग्लैंड में)

गेंदबाज़ मैचों की संख्या विकेट्स सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
ईशांत शर्मा 14 48 7/74
कपिल देव 13 43 5/125
जसप्रीत बुमराह 9 42 5/64
अनिल कुंबले 10 36 4/66
बिशन सिंह बेदी 12 35 6/226

इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में इशांत के बाद कपिल देव का नाम आता है। कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 13 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 43 विकेट चटकाए हैं। वहीं कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय तेज गेंदबाज हैं।

8 विकेट लेते ही पूरा हो जाएगा 50 विकेट

लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह अगर 8 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। बुमराह के नाम इंग्लैंड में तीन बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा है। आईसीसी क्रिकेटर और आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुने गए इस गेंदबाज ने मौजूदा पांच मैचों की सीरीज़ का पहला टेस्ट खेला और पहली पारी में 24.4 ओवर में 83 रन देकर पांच विकेट लिए। कार्यभार प्रबंधन के कारण वह बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक विकेट (टेस्ट+वनडे+टी20आई)

गेंदबाज़ मैचों की संख्या विकेट्स सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
रविचंद्रन अश्विन 53 150 6/55
रवींद्र जडेजा 57 121 7/48
अनिल कुंबले 47 117 7/115
कपिल देव 50 113 6/91
भागवत चंद्रशेखर 23 95 8/79
जसप्रीत बुमराह 27 91 6/19

इंग्लैंड में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का ओवरऑल रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन के नाम है। अपने दो दशक से ज़्यादा लंबे टेस्ट करियर के दौरान, एंडरसन ने भारत के ख़िलाफ़ घरेलू मैदान पर 22 टेस्ट खेले और 105 विकेट लिए।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

खड़ा नहीं हो पा रहा था, कॉकपिट में फ्लोर पर बैठ गया...गांजा पीकर प्लेन उड़ाने वाले पायलट की करतूतों का खुलासा

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?