चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन के खेल में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। बुमराह ने इस मुकाबले के जरिए अपने इंटरनेशनल करियर के 400 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी बने हैं। साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अब तक 196 अंतर्राष्ट्रीय खेले हैं। इस दौरान अपने 227 पारियों में उन्होंने 401 विकेट ले लिए हैं। बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 19 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ काफी शानदार गेंदबाजी की और पहली पारी में 11 ओवर में उन्होंने 50 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
इतना ही नहीं जसप्रीत बुमराह ने हरभजन सिंह का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने भारत के लिए सबसे कम पारियों में 400 विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह ने 227 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया है। जबकि हरभजन को यह कारनामा करने के लिए 297 पारियों की जरूरत पड़ी थी। हालांकि इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन टॉप पर हैं। उन्होंने 216 पारियों में 400 विकेट लिए हैं।
वहीं बात करें बांग्लादेश के खिलाफ बुमराह के प्रदर्शन की तो उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने चार विकेट अपने नाम किया है। उन्होंने 11 ओवर फेंके हैं, जहां 50 रन देकर 4 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 मेडन ओवर भी डाला है।
यह भी पढ़ें- श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने की टीम की घोषणा, महिला टी20 विश्व कप में चमारी अथापथु करेगी टीम की अगुवाई
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सत्र में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर समेट दिया। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाये थे। ऐसे में भारत के पास 227 रन की लीड है। मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रविंद्र जडेजा को दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं।