जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने अश्विन ने पीछे छोड़ा।

उज्जवल सिन्हा

Jasprit Bumrah Becomes India's Highest Wicket-Taker In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुमराह के तीन विकेटों ने उन्हें रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने और मेन्स T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने में मदद की। अश्विन ने भारत के लिए 24 T20 वर्ल्ड कप मैच खेले और 32 बैट्समैन को आउट किया, जबकि बुमराह के नाम अब 22 मैचों में 33 विकेट हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह 22* 33 3/7
रविचंद्रन अश्विन 24 32 4/11
अर्शदीप सिंह 18* 32 4/9
हार्दिक पांड्या 29* 29* 3/20
रविंद्र जडेजा 30 22 3/15
अक्षर पटेल 16 18 3/23
हरभजन सिंह 19 16 4/12
इरफान पठान 15 16 3/16
आशीष नेहरा 10 15 3/19
आरपी सिंह 9 14 4/13

इन बल्लेबाजों को बुमराह ने किया चलता

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। डी कॉक 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके और बुमराह ने शुरुआत में ही दबाव बना दिया।

अपने दूसरे ओवर में बुमराह ने एक और बड़ा झटका दिया। इस बार उनका शिकार बने रयान रिकेल्टन, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करते हैं। रिकेल्टन को ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे ने कैच लपककर पवेलियन भेजा। बुमराह यहीं नहीं रुके। उन्होंने साउथ अफ्रीका की पारी के 19वें ओवर में कॉर्बिन बॉश को आउट कर अपना तीसरा विकेट पूरा किया। बॉश का कैच खुद बुमराह ने अपनी ही गेंद पर लपका।

अर्शदीप सिंह ने की अश्विन की बराबरी

दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को दबाव में रखा। इन विकेटों के साथ अर्शदीप ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने कुल 32 विकेट पूरे कर लिए और इस मामले में रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर