उमर अब्दुल्लाह (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'कर दिखाया...', जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनने पर CM उमर अब्दुल्ला ने दी बधाई

Ranji Trophy: जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। फाइनल में कर्नाटक क्रिकेट टीम पर पहली पारी की बढ़त से खिताब जीता। राज्य के मुख्यमंत्री ने जीत पर बधाई दी है।

उज्जवल सिन्हा

Jammu-Kashmir Won Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। फाइनल में आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को पछाड़ते हुए जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। जम्मू-कश्मीर के चैंपियन बनने पर पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीम को बधाई दी है।

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का जश्न मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कर दिखाया, वेलडन जम्मू-कश्मीर'। इस मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन जम्मू कश्मीर की टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी केएससीए क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड में मौजूद थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जीत के बाद खिलाड़ियों को बधाई दी।

मुकाबले का हाल

मैच की बात करें तो हुबली के डी.आर. बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुभम पुंडिर के 121, यावेर हसन खान के 88, साहिल लोतरा के 72, कन्हैया वधावन के 70, और कप्तान पारस डोगरा के 70 रन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे।

कर्नाटक की पहली पारी 293 रनों पर सिमटी

कर्नाटक की पहली पारी 293 रन पर समाप्त हो गई थी। कर्नाटक के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल ने 160 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। जम्मू-कश्मीर के लिए औकिब नबी ने 5, सुनील कुमार और युदवीर सिंह ने 2-2, जबकि साहिल लोतरा ने 1 विकेट लिया।

दूसरी पारी में भी कर्नाटक के गेंदबाज विकेट के लिए तरसे

पहली पारी में 291 रन की बड़ी बढ़त लेने वाली जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 11 रन पर 2 विकेट गंवाने के बावजूद जोरदार वापसी की और दमदार बल्लेबाजी की। दूसरी पारी जम्मू-कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाकर घोषित की। सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल 160 और साहिल लोतरा 101 रन पर नाबाद रहे। दोनों के बीच 197 रन की नाबाद साझेदारी हुई। साहिल का शतक पूरा होते ही कप्तान पारस डोगरा ने पारी घोषित कर दी।

इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित किया गया और पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को चैंपियन चुना गया। शुभम पुंडीर प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि आकिब नबी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव