पारस डोगरा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Ranji Trophy Final: BCCI ने पारस डोगरा पर लिया बड़ा एक्शन, लगा दिया 50 प्रतिशत का जुर्माना; जानें पूरा मामला

Ranji Trophy Final के दौरान कर्नाटक के सब्स्टीट्यूट फील्डर केवी अनीश को कथित हेडबट करने पर जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है।

उज्जवल सिन्हा

Jammu & Kashmir Captain Paras Dogra: जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर कथित तौर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के दूसरे दिन कर्नाटक के सब्स्टीट्यूट फील्डर केवी अनीश को हेडबट किया था।

यह घटना जम्मू-कश्मीर की पहली पारी के 101वें ओवर की है। कन्हैया वाधावन के साथ बल्लेबाजी कर रहे डोगरा ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की एक गेंद पर बाउंड्री लगाई, जिसके बाद उनके और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े अनीश के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच डोगरा अनीश की तरफ बढ़े और ऐसा लगा कि उन्होंने हेडबट से कॉन्टैक्ट शुरू किया, जिससे हेलमेट पहने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी को चोट लगी। कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने मौके पर आकर स्थिति को शांत किया, जबकि अंपायरों ने बीच-बचाव करके मामले को और बिगड़ने से रोका।

'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, डोगरा ने ओवर के अंत में माफी मांगी, लेकिन अनीश ने कथित तौर पर इस माफी को स्वीकार नहीं किया। इस घटना पर कर्नाटक के सीनियर खिलाड़ियों ने भी रिएक्शन दिया। मैच का गरम माहौल शांत नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद एक और टकराव देखने को मिला, जब रन लेते समय हुए संपर्क के बाद कर्नाटक के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख और वाधावन आमने-सामने आ गए।

पारस डोगरा ने क्या कहा?

बुधवार का खेल खत्म होने के बाद पारस डोगरा ने क्रिकबज से इस वाकये पर कहा, "यह कोई बड़ी बात नहीं थी, जोश में ऐसा हो गया। खासकर फाइनल खेलते समय इस तरह की नोकझोंक होती रहती है। हमने वहीं पर मामला शांत कर दिया। उसके बाद वह फिर से बातचीत करने लगे।"

इस घटना के दौरान कन्हैया वाधावन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे, उन्होंने इस घटना को लेकर कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "ऐसा होता रहता है। यह खेल का हिस्सा है। स्लेजिंग होती है। यह दोनों तरफ से हो रही थी। थोड़ी हमारी तरफ से और थोड़ी उनकी तरफ से। जानबूझकर कुछ नहीं किया गया। इसे जल्द ही सुलझा लिया गया।"

पारस डोगरा ने पूरे किए 10,000 रन

41 वर्षीय डोगरा की गिनती भारत के घरेलू सर्किट में सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में होती है, जिन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में 10,000 रनों का आंकड़ा पार किया है। डोगरा ने फाइनल मैच की पहली पारी में कर्नाटक के खिलाफ 70 रन बनाए थे। जम्मू-कश्मीर की टीम दूसरे दिन के खेल तक 6 विकेट खोकर 527 रन बना चुकी है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव