आशीष नेहरा और महेंद्र सिंह धोनी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

चेन्नई के खिलाफ आशीष नेहरा की बड़ी चाल, प्लेइंग इलेवन में कर दिया ये बड़ा उलटफेर!

गुजरात टाइटसं और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 25 मई को मुकाबला होना है। ये मैच जीटी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ये ही कारण है कि मुकाबले में टीम एक अहम बदलावा भी कर सकती है।

संजय सिंह बिष्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच इस सीज का 67वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये मौजूदा सीजन का आखिरी मुकाबला होगा। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस किसी भी कीमत में चेन्नई को हल्के में नहीं लेगी और पॉइंट्स टेबल में खुद को टॉप-2 में बनाए रखना चाहेगी।

ये ही कारण है कि कारण है कि आशिष नेहरा और शुभमन की देखरेख वाली गुजरात टाइटंस इस मैच में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरने वाली है। इसके अलावा खबर ये भी है कि वो प्लेइंग इलेवन में एक अहम बदलाव भी कर सकती है। माना जा रहा है कि टीम में एक दिग्गज गेंदबाज की वापसी होने वाली है।

इस दिग्गज को CSK के खिलाफ मिल सकता है मौका

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के इरादे से उतरने वाली टीम गुजरात टाइटंस के कोच अपनी टीम में एक बड़ा बदवाल कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाएं हाथ के अरशद खान की जगह ईशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

आईपीएल 2025 में अरशद खान का गुजरात टाइटंस के लिए साधारण प्रदर्शन रहा है। वो पिछले मुकाबले में भी काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने इस मुकाबले में तीन ओवर के दौरान 36 रन लुटा दिए। ऐसे में माना जा रहा है कि गुजरात का मैनेजमेंट उन्हें चेन्नई के खिलाफ आराम दे सकता है। वहीं, टीम अनुभवी ईशांत शर्मा के साथ मैदान पर उतर सकती है।

इस वक्त गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यदि वो हार जाती है, तो ऐसे में फिर उसे अपने टॉप पायदान को गंवाना भी पड़ सकता है।

CSK के खिलाफ गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, ईशांत शर्मा, आर. साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला