ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ 1st T20: टीम इंडिया में 26 महीने के बाद ईशान किशन की हुई वापसी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

India vs New Zealand: नागपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ईशान किशन ने टीम इंडिया में करीब 26 महीने के बाद वापसी की है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs NZ: आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच शाम सात बजे नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम की नजर अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर होगी। इसके साथ ही भारत न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज की हार का हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगा।

साल 2024 में कप्तानी संभालने के बाद से सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत का टी20 प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम का जीत प्रतिशत 72 से ज्यादा है। हालांकि सूर्या ब्रिगेड कीवी टीम को हल्के में नहीं लेगी, जिसने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। टी20 सीरीज में धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर की वापसी होगी, जिन्हें वनडे सीरीज में आराम दिया गया था।

ईशान किशन की हुई वापसी

भारतीय टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की करीब 26 महीने के बाद वापसी हुई है। इसके पीछे का कारण उनका घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करना है। इन सब के बाद अब ईशान किशन को नागपुर में हो रहे पहले मुकाबले में खुद को साबित करना होगा।

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टी20 सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, भारतीय टीम की नजर कीवी टीम के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होगी। टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे क्योंकि अभ्यास के दौरान हमें लगा था कि रात करीब 8.30 बजे ओस पड़ेगी। लेकिन हमें पहले बल्लेबाजी करने में भी कोई परेशानी नहीं है और हमने पहले बैटिंग करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रेयस, हर्षित, बिश्नोई और कुलदीप इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।"

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैसमन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी