ईशान किशन (सौजन्य-एक्स) 
क्रिकेट

ईशान किशन की जबरदस्त वापसी, शानदार प्रदर्शन ने जीता लोगों का दिल

बुची बाबू टूर्नामेंट में ईशान किशन झारखंड की तरफ से खेलते हुए शानदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने अपनी लाजवाब विकेटकीपिंग से सबका दिल जीत लिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारत के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन काफी लंबे समय से भारतीय टीम से दूर हैं। हालांकि इस समय वह घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी कर चुके हैं। जहां वह अपना जबरदस्त खेल भी दिखा रहे हैं। जिसके देखकर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं। उन्होंने बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड की तरफ से खेलते हुए शानदार खेल दिखाया।

15 अगस्त को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के शंकर नगर स्थित इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ईशान किशन ने धमाल मचाया है। उन्होंने अपनी लाजवाब विकेटकीपिंग से सबका दिल जीत लिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ईशान किशन बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी विकेटकीपिंग से काफी अच्छा प्रभाव डाला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान विकेट किस तरह शानदार कैच ले रहे हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले सीजन में ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी के कुछ मुकाबले खेलने से मना कर दिया था। जिसकी वजह से बीसीसीआई ने उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसके बाद से ही वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। हालांकि उन्होंने आईपीएल जरुर खेला है।

ईशान ने आखिरी बार नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेला था। हालांकि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और टी20 टीम में भी शामिल किया गया था, लेकिन लगातार यात्रा के कारण मानसिक थकान होने की वजह से उन्होंने उस सीरीज से नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद से ही वह टीम से बाहर हैं।

वहीं अब बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने का निर्देश दिया है। जिसका मतलब है कि हर खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य है। हालांकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को घरेलू क्रिकेट खेलने से छूट मिली है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका

इट वॉस वेरी नाइस टू कैच अप विथ... जब प्रधान से मिले महाराष्ट्र के 'प्रधान', ठहाकों के बीच सजी यादों की महफिल