इशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कभी हरभजन तो कभी शेन वॉर्न, गेंद पकड़ते ही इशान किशन का दिखा नया अवतार; VIDEO

इशान किशन इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। इस बार उनके बल्लेबाजी का नहीं बल्कि गेंदबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो हरभजन सिंह और शेन वॉर्न की तरह गेंद फेंकते नजर आ रहे हैं।

उज्जवल सिन्हा

ट्रेंट ब्रिज: भारतीय विकेटकीपर इशान किशन इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। वह काउंटी चैम्पियनशिप में नॉटिंघमशायर की तरफ से खेल रहे हैं। वो इस दौरान अपने बल्लेबाजी के अलावा फील्ड पर खुब मस्ती कर रहे हैं। इसके साथ ही वो गेंदबाजी में हाथ अजमा रहे हैं। इशान किशन ने काउंटी में खेलते हुए बल्ले के साथ गेंद से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

समरसेट के खिलाफ टॉनटन में हुए बारिश प्रभावित मैच में इशान किशन ने सभी को चौंकाते हुए विकेटकीपिंग छोड़ गेंदबाज़ी की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने एक ओवर डाला जिसमें उन्होंने ऑफ स्पिन और लेग स्पिन दोनों आजमाए। इस दौरान उन्होंने हरभजन सिंह की तरह भी गेंद डाली और साथ ही साथ शेन वॉर्न की स्टाइल में लेग स्पिन फेंकी।

हरभजन और वॉर्न की तरफ फेंकी गेंद

किशन ने पहले हरभजन सिंह की तरह एक ऑफ स्पिन गेंद डाली और फिर शेन वॉर्न की स्टाइल में लेग स्पिन फेंकी, जिसे देखकर उनके साथी खिलाड़ी और दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए। यह ओवर मैच का आखिरी ओवर भी रहा जिसमें उन्होंने 1 रन देकर 0 विकेट लिए। काउंटी चैंपियनशिप के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज ने इस मज़ेदार पल का वीडियो भी साझा किया है। यहां देखें वीडियो...

इशान किशन का रिकॉर्ड

किशन ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान खेला था। 2 टेस्ट मैचों में, उन्होंने 3 पारियों में बल्लेबाजी की, जिसमें 78.00 की औसत और 85.72 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 52, एक अर्धशतक, 8 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

60 प्रथम श्रेणी मैचों में, किशन ने 7 नॉट आउट के साथ 100 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 38.82 की औसत और 69.37 की स्ट्राइक रेट से 3,611 रन बनाए हैं, जिसमें 273 का उच्चतम स्कोर है, जिसमें 8 शतक, 19 अर्द्धशतक, 433 चौके और 83 छक्के, साथ ही 122 कैच और 12 स्टंपिंग शामिल हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2025 सीजन में किशन ने 14 मैचों में 354 रन बनाए।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं