ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

2025 की तरह फिर RR को धो रहे थे ईशान किशन, शतक के करीब आकर हुई बड़ी चूक; फिर 'नर्वस नाइंटीज' का हो गए शिकार

SRH vs RR: आईपीएल 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं, जहां कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

Ishan Kishan played innings of 91 runs against RR: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुकाबले की शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा का विकेट गिर गया, लेकिन इसके बाद हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने शानदार पारी खेलकर मैच का रंग बदल दिया।

ईशान किशन की धमाकेदार बल्लेबाजी

ईशान किशन ने इस मुकाबले में बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 91 रन बनाए। उनकी इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का रहा, जिससे उन्होंने राजस्थान के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। हालांकि वह शतक से सिर्फ 9 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

इस तरह खत्म हुई शानदार पारी

ईशान किशन की पारी का अंत भी काफी दिलचस्प रहा। सनराइजर्स की पारी के 14वें ओवर में संदीप शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर सके। गेंद हवा में ऊंची चली गई, जिसे पकड़ने के लिए संदीप शर्मा और ध्रुव जुरेल दौड़े। आखिरकार संदीप ने कैच लपक लिया, हालांकि इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की टक्कर भी हुई।

इसी मैदान पर पहले भी जड़ा था शतक

गौरतलब है कि ईशान किशन का इस मैदान पर प्रदर्शन पहले भी शानदार रहा है। आईपीएल 2025 में भी उन्होंने इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तूफानी शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए थे, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

टीम के लिए अहम पारी

ईशान किशन की यह पारी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहद अहम रही। शुरुआती झटके के बाद उन्होंने पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज अपनाया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन