रजत पाटीदार और अक्षय वाडकर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Irani Cup: उम्दा फॉर्म और अनुभव में होगा घमासान, 1 अक्टूबर से भिड़ेंगी विदर्भ-रेस्ट ऑफ इंडिया

Vidarbha vs Rest of India: नागपुर के जामठा स्टेडियम में एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों का तांता देखने को मिलने वाला है। ईरानी कप में विदर्भ बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया में इस बार जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।

प्रिया जैस

Irani Cup 2025 in Nagpur: नागपुर के जामठा स्टेडियम में खेल प्रेमियों के लिए क्रिकेट का मंच एक बार फिर से सजने को तैयार है। 1 से 5 अक्टूबर तक यहां ईरानी कप का रोमांच देखने को मिलेगा। मुकाबला गत रणजी चैम्पियन विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जाएगा। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।

संतुलित और बेहतरीन फॉर्म से भरी विदर्भ टीम के सामने रेस्ट ऑफ इंडिया में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इनमें भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सितारे भी शामिल हैं। यह मुकाबला रणनीति, फॉर्म और कप्तानी की परीक्षा साबित होगा। कुछ साथी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम की ओर से खेलते हुए आपस में प्रतिद्वंद्विता करेंगे।

मुकाबला सिर्फ खिताब के लिए नहीं बल्कि दोनों टीमों के क्रिकेट भविष्य और चयनकर्ताओं के लिए निर्णायक होगा। नागपुर का जामठा स्टेडियम इस टकराव का साक्षी बनेगा, जहां दोनों टीमों की ताकत, कप्तानों की रणनीति और खिलाड़ियों के रिकॉर्ड निर्णायक भूमिका निभाएंगे। बीसीसीआई ने गुरुवार को व विदर्भ एसोसिएशन ने बुधवार को अपनी-अपनी टीम की घोषणा की है।

दोनों टीमों की तुलना (प्रमुख खिलाड़ी)

रेस्ट ऑफ इंडिया टीम- कप्तान रजत पाटीदार : आईपीएल 2025 में आरसीबी को जीत दिलाने वाले और दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन को चैम्पियन बनाने वाले। फर्स्ट क्लास में 45 का औसत और 5,100 रन और 15 शतक।

  • ऋतुराज गायकवाड़ : फर्स्ट क्लास में 44+ का औसत, कई मैच विजेता पारियां। सीएसके के कप्तान, तकनीकी बल्लेबाजी में माहिर।
  • ईशान किशन : तेज और आक्रामक बल्लेबाजी, घरेलू क्रिकेट में 40 का औसत, विकेटकीपिंग में कुशल।
  • अभिमन्यु ईश्वरन : फर्स्ट क्लास में 49 का औसत, लंबे समय तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी।
  • खलील अहमद : तेज गेंदबाजी में खतरनाक, फर्स्ट क्लास में 31 का औसत।
  • आकाश दीप : आक्रामक गेंदबाजी, घरेलू मुकाबलों में 25 का औसत। भारत के लिए गेंदबाजी में 10 टेस्ट में 28 विकेट।
  • मजबूत पक्ष : आक्रामक बल्लेबाजी, अनुभवी नेतृत्व, विविध गेंदबाजी विकल्प।

विदर्भ टीम- कप्तान अक्षय वाडकर : संतुलित नेतृत्व और विकेटकीपिंग में दक्ष। फर्स्ट क्लास में 49 के औसत के साथ महत्वपूर्ण पारियां।

  • यश राठौड़ : निरंतर प्रदर्शन, फर्स्ट क्लास में 55 का औसत, तकनीकी और लंबी पारियां खेलने में माहिर। 11 माह में 8 शतक जड़े।
  • हर्ष दुबे : ऑलराउंडर, फर्स्ट क्लास में बल्ले और गेंद दोनों में योगदान, रणजी ट्रॉफी के सर्वाधिक विकेटटेकर। 22 का एवरेज।
  • दानिश मालेवार : युवा जोश व तकनीकी बल्लेबाजी में माहिर। रणजी ट्रॉफी में प्रभावित प्रदर्शन, दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाकर सुर्खियां बटोरीं।
  • आदित्य ठाकरे : मीडियम पेसर, कई मैचों में कीमती विकेट लेकर गेंदबाजी में शानदार शुरुआत दिलाने में माहिर।
  • मजबूत पक्ष : संतुलित बल्लेबाजी और गेंदबाजी, एकजुट टीम भावना, लगातार फॉर्म में खिलाड़ी।

कप्तानों की तुलना

  • रजत पाटीदार (रेस्ट ऑफ इंडिया): आक्रामक कप्तान जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में टीम का मनोबल बढ़ाते हैं।
  • अक्षय वाडकर (विदर्भ) : संयमी और रणनीतिक कप्तान जो टीम को संतुलित और मजबूत बनाए रखते हैं।

टीमें इस प्रकार हैं

रेस्ट ऑफ इंडिया टीम (ईरानी कप) : रजत पाटीदार (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यश ढुल, शेख रशीद, ईशान किशन (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, सारांश जैन।

विदर्भ टीम (ईरानी कप) : अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), यश राठौड़ (उपकप्तान), अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, दानिश मालेवार, हर्ष दुबे, पार्थ रेखाडे, यश ठाकुर, नचीकेत भूटे, दर्शन नालकंडे, आदित्य ठाकरे, अक्षय कर्णेवार, यश कदम, शिवम देशमुख (विकेटकीपर), प्रफुल्ल हिंगे, ध्रुव शौरी।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें