वैभव सूर्यवंशी और आरसीबी (फोटो- @IPL) 
क्रिकेट

IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट

IPL Runner UP Prize Money: आईपीएल 2026 जीतने पर आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप समेत 5 बड़े अवॉर्ड जीतकर सीजन पर अपना दबदबा कायम रखा।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026 Winner Team Prize Money: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरे सीजन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी दबाव के बीच जीत दर्ज की।

गुजरात की पारी 155 रन पर सिमटी

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं हो सकी। आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा, जिसके चलते गुजरात निर्धारित ओवरों में 155 रन ही बना सकी। टीम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

विराट कोहली ने निभाई मैच विजेता की भूमिका

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलाई। अनुभवी बल्लेबाज ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए नाबाद अर्धशतक जमाया और टीम को जीत तक पहुंचाया। विराट की संयमित बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। उनकी इस पारी ने एक बार फिर बड़े मुकाबलों में उनकी अहमियत साबित कर दी।

चैंपियन आरसीबी पर हुई करोड़ों की बारिश

आईपीएल 2026 की विजेता बनने पर आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। वहीं उपविजेता गुजरात टाइटंस के खाते में 12.50 करोड़ रुपये आए। गुजरात के लिए यह आईपीएल इतिहास का दूसरा फाइनल था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टीम ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतकर इतिहास रचा था।

आरसीबी ने लगातार दूसरे साल आईपीएल ट्रॉफी जीतकर खुद को लीग की सबसे मजबूत टीमों में शामिल कर लिया है। रजत पाटीदार की कप्तानी और विराट कोहली के अनुभव ने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ बेंगलुरु के फैंस के लिए जश्न का एक और बड़ा मौका आ गया।

पुरस्कार विजेता (टीम व खिलाड़ी) राशि
विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 करोड़ रुपये
उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस 12.5 करोड़ रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 15 लाख रुपये
ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
पर्पल कैप कगिसो रबाडा 10 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
सबसे ज्यादा डॉट बॉल मोहम्मद सिराज 10 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी सिएरा कार
सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन 10 लाख रुपये
सबसे ज्यादा छक्के वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
कैच ऑफ द सीजन मनीष पांडे 10 लाख रुपये
प्लेयर ऑफ द फाइनल विराट कोहली 5 लाख रुपये
फेयर प्ले अवॉर्ड पंजाब किंग्स
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड ईडन गार्डन्स 50 लाख रुपये
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (4 से कम मैच) धर्मशाला 25 लाख रुपये

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं