आईपीएल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

...तो इसलिए IPL के शेड्यूल में हो रही देरी, BCCI ने किया बड़ा खुलासा; इन 18 शहरों में होंगे मुकाबले!

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते बीसीसीआई को शेड्यूल घोषित करने में देरी हो रही है।

उज्जवल सिन्हा

IPL 2026 Schedule Announcement Delayed: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शेड्यूल का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। कई राज्यों में चुनाव के चलते शेड्यूल की घोषणा में देरी हो रही है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अप्रैल-मई के दौरान विधानसभा चुनाव होने हैं। बीसीसीआई इंतजार कर रही है कि राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाए, उसके बाद आईपीएल 2026 के शेड्यूल की घोषणा की जाए ताकि चुनाव और मैचों के बीच क्लैश वाली स्थिति न बने।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने IPL 2026 के दौरान मैच होस्ट करने के लिए 18 जगहों का प्रस्ताव दिया है, जिसमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम की जगहें शामिल हैं। हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है, इसलिए फाइनल शेड्यूल अभी रुका हुआ है।

इन 18 शहरों में हो सकते हैं आईपीएल के मैच

रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले सीजन में मैच होस्ट करने के लिए 18 शहर दावेदार हैं। इनमें दिल्ली, लखनऊ, धर्मशाला, न्यू चंडीगढ़, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, नवी मुंबई, विशाखापत्तनम, गुवाहाटी, जयपुर, बेंगलुरु, पुणे, रांची और रायपुर शामिल हैं।

नए ग्राउंड में अपना होम मैच खेलते दिखेगी RCB और RR

वहीं आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को इस सप्ताह के अंत तक अपने होम वेन्यू तय करने का निर्देश दिया है। ऐसी खबरें आई हैं कि आरसीब अपने होम मैच नवी मुंबई में खेलेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स अपना होम मैच पुणे में खेलेगी। हालांकि, हाल में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन करने की मंजूरी दी गई है, लेकिन यह अनुमति राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों द्वारा तय नियमों और शर्तों के आधार पर निर्भर है।

राज्यों के चुनाव से नहीं हो कोई मैचों की टकराव

बीसीसीआई का लक्ष्य है कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल ऐसा हो कि किसी भी राज्य में होने वाले चुनाव और मैचों में टकराव न हो। इसके लिए बोर्ड टीमों के फैसलों और चुनाव की तारीखों की घोषणा दोनों का इंतजार कर रहा है। एक बार जब आरसीबी और आरआर अपने होम वेन्यू फाइनल कर लेंगी और चुनाव की तारीखें घोषित हो जाएंगी, बीसीसीआई आईपीएल 2026 के शेड्यूल को अंतिम रूप देगी। आईपीएल 2026 की तैयारियों में यह विलंब चुनाव और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण हो रहा है, लेकिन बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी मैच बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से हों।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान