टिम डेविड अंपायर के सामने बॉल चेक करते हुए (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बीच मैदान टिम डेविड ने दिखाई 'गुंडागर्दी'! अंपायर से भिड़े और छीन ली गेंद, देखें ये हैरान कर देने वाला वीडियो

Tim David: आईपीएल में आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस मैच में टिम डेविड की एक हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अंपायर के साथ उनका व्यवहार नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

Tim David checking ball in Front of Umpire: आईपीएल 2026 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की। यह मैच सिर्फ रोमांचक प्रदर्शन के लिए ही नहीं, बल्कि एक विवादित घटना के कारण भी चर्चा में आ गया है। आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड की एक हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं।

अंपायर के साथ विवाद ने बढ़ाई हलचल

मैच के दौरान जब आरसीबी बल्लेबाजी कर रही थी, तभी गेंद की स्थिति को लेकर संदेह पैदा हुआ। ऐसे में अंपायर की जिम्मेदारी होती है कि वह गेंद की जांच करें और जरूरत पड़ने पर उसे बदलें। लेकिन इस दौरान टिम डेविड ने खुद ही गेंद को उठाकर हवा में उछालते हुए उसकी जांच करनी शुरू कर दी। मामला तब और बढ़ गया जब अंपायर के बार-बार मांगने के बावजूद उन्होंने गेंद वापस नहीं सौंपी।

क्रिकेट के नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी अंपायर के काम में बाधा नहीं डाल सकता। खिलाड़ी केवल गेंद बदलने की अपील कर सकते हैं, लेकिन फैसला अंपायर का ही होता है। ऐसे में डेविड की यह हरकत नियमों के उल्लंघन के दायरे में आ सकती है और इस पर बोर्ड सख्त रुख अपना सकता है।

आरसीबी के बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन

विवाद के बीच आरसीबी के बल्लेबाजों ने मैदान पर शानदार खेल दिखाया। टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। वहीं विराट कोहली ने भी 38 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों में 53 रन ठोक दिए, जिसमें 5 शानदार छक्के शामिल रहे।

टिम डेविड की तेज पारी भी चर्चा में

अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे टिम डेविड ने भी तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 16 गेंदों में 34 रन बनाए और टीम के स्कोर को 240 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि उनकी इस तेज पारी से ज्यादा चर्चा उनकी विवादित हरकत की हो रही है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं